Instagram Teleprompter Feature: इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने वाले लाखों क्रिएटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप वीडियो रिकॉर्ड करते समय स्क्रिप्ट भूल जाते हैं या बार-बार टेक लेने की परेशानी से जूझते हैं, तो अब यह समस्या काफी हद तक खत्म होने वाली है. इंस्टाग्राम ने रील्स के लिए नया Teleprompter फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से यूजर्स रिकॉर्डिंग के दौरान स्क्रीन पर अपनी स्क्रिप्ट पढ़ सकेंगे. इससे वीडियो बनाना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान और प्रोफेशनल हो जाएगा.
रील्स कैमरे में ही मिलेगा टेलीप्रॉम्प्टर
इंस्टाग्राम ने इस नए फीचर को सीधे रील्स रिकॉर्डिंग इंटरफेस में शामिल किया है. अब स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप, दूसरे मोबाइल या प्रिंटेड नोट्स की जरूरत नहीं होगी. यूजर रील्स कैमरा ओपन करके कैमरा टूल्स में दिए गए Teleprompter आइकन पर टैप कर सकते हैं और अपनी स्क्रिप्ट पेस्ट कर सकते हैं. रिकॉर्डिंग शुरू होते ही टेक्स्ट अपने आप स्क्रीन पर स्क्रॉल होने लगेगा. इसका अनुभव काफी हद तक प्रोफेशनल स्टूडियो टेलीप्रॉम्प्टर जैसा होगा. इंस्टाग्राम इस फीचर को चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स तक पहुंचा रहा है, इसलिए कुछ लोगों को इसे इस्तेमाल करने के लिए ऐप अपडेट करना पड़ सकता है.
अब रील्स रिकॉर्ड करना होगा ज्यादा आसान
आज के समय में टॉकिंग-हेड वीडियो, ट्यूटोरियल और एक्सप्लेनर कंटेंट रील्स पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फॉर्मेट्स में शामिल हैं. लेकिन ऐसे वीडियो रिकॉर्ड करते समय कई बार क्रिएटर्स स्क्रिप्ट भूल जाते हैं, रुक-रुककर बोलते हैं या उन्हें कई बार री-टेक लेना पड़ता है. इससे रिकॉर्डिंग और एडिटिंग दोनों में काफी समय लगता है. इंस्टाग्राम का नया टेलीप्रॉम्प्टर फीचर इसी परेशानी को दूर करने के लिए लाया गया है. अब क्रिएटर्स सीधे कैमरे की तरफ देखते हुए स्क्रिप्ट पढ़ सकेंगे और ज्यादा आत्मविश्वास के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे. इससे एक ही टेक में बेहतर वीडियो बनाना आसान हो सकता है.
ये भी पढ़ें- iPhone में ‘i’ का क्या मतलब है? 90% Apple यूजर्स नहीं जानते इसका असली राज
प्रोफेशनल क्रिएटर्स को मिलेगा बड़ा फायदा
इंस्टाग्राम का यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है जो रोज जानकारी देने वाले वीडियो बनाते हैं. इसमें टीचर, ट्रेनर, कोच, बिजनेस एक्सपर्ट, टेक रिव्यूअर और एजुकेशनल कंटेंट क्रिएटर्स शामिल हैं. जो लोग स्क्रिप्ट याद रखने की वजह से वीडियो बनाने में हिचकिचाते थे, उन्हें अब प्लेटफॉर्म पर ही एक आसान समाधान मिल जाएगा. इससे कंटेंट प्रोडक्शन की प्रोसेस भी तेज होगी और वीडियो की क्वालिटी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.
क्रिएटर्स की मौज
पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम लगातार क्रिएटर्स के लिए नए फीचर्स जोड़ रहा है. शेड्यूलिंग टूल्स, बेहतर एनालिटिक्स और कोलैबोरेशन फीचर्स के बाद अब टेलीप्रॉम्प्टर फीचर को भी उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. इससे साफ संकेत मिलता है कि इंस्टाग्राम प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर्स को ज्यादा सुविधाएं देने और उन्हें प्लेटफॉर्म पर सक्रिय बनाए रखने के लिए लगातार नए टूल्स विकसित कर रहा है.
ये भी पढ़ें- YouTube पर अब छिप नहीं पाएंगे AI वीडियो! बिना बताए भी लग जाएगा लेबल, कंपनी का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
26 mins agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines