Instagram Separate App for Reels: दुनियाभर में लोकप्रिय फोटो और शॉर्ट-वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram जल्द ही अपने Reels फीचर के लिए एक अलग ऐप लॉन्च कर सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह कदम Meta ने TikTok को सीधी टक्कर देने की स्ट्रेटेजी के तहत तैयार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में TikTok के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, ऐसे में Meta अपने शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म को और मजबूत करने की तैयारी में जुट गया है।
Reels के लिए अलग ऐप
मीडिया रिपोर्ट में एक रिपोर्ट के अनुसार, Instagram के प्रमुख एडम मोसेरी (Adam Mosseri) ने हाल ही में Reels को एक अलग ऐप के रूप में लॉन्च करने की संभावना पर चर्चा की है। हालांकि, Meta ने इस फैसले पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसे एक स्ट्रेटजिक स्टेप माना जा रहा है जिससे Reels को TikTok का एक मजबूत कॉम्पिटिटर बनाया जा सके।
अमेरिका में TikTok का भविष्य
TikTok के अमेरिका में ऑपरेशन को लेकर लगातार विवाद बना हुआ है। अमेरिकी सरकार डेटा प्राइवेसी और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता जता रही है। जो बाइडेन प्रशासन का मानना है कि TikTok, चीन द्वारा जासूसी और राजनीतिक प्रभाव बढ़ाने का एक टूल हो सकता है। अमेरिका में TikTok के 170 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं और इस प्लेटफॉर्म को बैन करने या बेचने पर विचार किया जा रहा है, हालांकि अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
Meta पहले भी TikTok को चुनौती देने के लिए नए प्लेटफॉर्म लॉन्च कर चुका है। साल 2018 में Meta ने Lasso नामक शॉर्ट-वीडियो ऐप लॉन्च किया था, लेकिन यूजर की रुचि कम होने के कारण इसे कुछ ही समय में बंद करना पड़ा। हालांकि, अब Instagram के Reels फीचर को लोकप्रियता मिल रही है, जिससे Meta को उम्मीद है कि Reels का एक अलग ऐप TikTok के मजबूत विकल्प के रूप में उभर सकता है।
क्या अलग Reels ऐप सफल होगा?
अगर Meta Reels के लिए एक अलग ऐप लॉन्च करता है, तो यह TikTok के खिलाफ एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। इससे Instagram को बेहतर फीचर्स, ज्यादा पर्सनलाइजेशन और क्रिएटर्स के लिए खास सुविधाएं देने का मौका मिलेगा। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उपयोगकर्ता एक नए ऐप पर शिफ्ट होंगे या नहीं।
यह भी पढे़ं-कोलकाता से चेन्नई का सफर सिर्फ 3 घंटे में होगा पूरा; कमाल की है ये टेक्नोलॉजी
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
4 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
7 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
8 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
10 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines