Instagram Reel Tips and Tricks: मेटा के स्वामित्व वाला Instagram भारत ही नहीं इन दिनों दुनिया भर में तेजी से पॉपुलर हो रहा है। आपने शायद देखा होगा कि जब से प्लेटफार्म पर रील्स फीचर रिलीज हुआ है तब से तो इसकी पॉपुलैरिटी नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गई है। इस फीचर ने सबसे ज्यादा शॉर्ट वीडियो कंटेंट को बढ़ावा दिया है। यहां तक कि गूगल ने भी यूट्यूब में यूट्यूब शॉर्ट्स नाम से कुछ समय पहले शार्ट वीडियो के लिए शानदार फीचर ऐड किया था लेकिन आज कई यूजर्स की शिकायत है कि उनकी वीडियोस वायरल नहीं हो रही। क्या आप भी उन्हीं में से एक हैं?
क्यों वायरल नहीं हो रहा वीडियो?
पहले समझिये क्यों आपकी वीडियोस वायरल नहीं हो रही। ये बहुत जरूरी है कि जो भी आप पोस्ट करें वो बिल्कुल नया और कुछ हटके हो, इसके साथ ही जो कुछ आप पोस्ट करते हैं उसे किस तरह से पेश कर रहे हैं सारा खेल इसी पर टिका हुआ है। आप जितने सुंदर ढंग से वीडियो तैयार करेंगे उतना ही आपके वीडियो वायरल होने के चांस बढ़ जाएंगे। फिर आप चाहें तो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करें या यूट्यूब पर, यकीन मानिए सभी प्लेटफार्म पर आपको भर-भर के व्यूज मिलेंगे।
वीडियो में देखें Top AI Video Tools
ये भी पढ़ें : ये Alarm Clock Apps आपको बिस्तर से उठाकर ही छोड़ेंगे!
AI का करें यूज
वहीं, AI ने आज इस काम को काफी आसान बना दिया है। आप अपनी वीडियो की क्वालिटी से लेकर उसे प्रेजेंट करने के तरिके को AI के जरिये पूरी तरह से बदल सकते हैं। वीडियो को मजेदार बनाने के लिए इसमें कैप्शंस जोड़ सकते हैं। इसी काम को करने के लिए हम आपके लिए एक AI टूल लेकर आये हैं। इस स्टाइल में आज कई बड़े क्रिएटर भी वीडियोस पोस्ट कर रहे हैं। यहां तक कि आप इस AI टूल का यूज करके MrBeast जैसे Videos भी बना सकते हैं जो देखने में काफी कूल लगती हैं।
Submagic Tool
हम जिस टूल की बात कर रहे हैं उसका नाम Submagic टूल है। यहां सबसे पहले आपको Sign in कर लेना है और अपनी वीडियो को अपलोड कर दें। इतना करते ही आपको वीडियो के लिए कैप्शन मिल जाएंगे। इधर से आप एक क्लिक पर कोई भी कैप्शन स्टाइल चुन सकते हैं। यहां आपको हिंदी में भी कैप्शन ऐड करने का ऑप्शन मिल जाएगा। खास बात यह है कि AI टूल खुद ही आप जो बोल रहे हैं उससे कैप्शन तैयार कर लेता है आपको इसके लिए कोई स्क्रिप्ट लिखने की भी जरूरत नहीं है।
वीडियो में देखें कैसे करें इस AI टूल का यूज
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
6 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
8 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
10 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
11 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
12 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines