Instagram यूजर्स की हुई मौज! आ रहा एक और दमदार फीचर, जानिए कैसे करेगा काम  

Instagram New Upcoming Feature: अगर आप भी इंस्टाग्राम यूज करते हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। कंपनी ने कुछ यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर रोल आउट किया है।

Instagram New Upcoming Feature

Instagram New Upcoming Feature: दुनिया भर में इंस्टाग्राम के करोड़ों यूजर्स हैं और लोग फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर रोजाना तस्वीरें और रील्स शेयर करना पसंद करते हैं। मेटा भी बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देने के लिए समय समय पर नए-नए फीचर्स को पेश करता रहता है लेकिन इन दिनों कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिसका यूजर्स लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। आइये जानते हैं क्या है ये फीचर…

क्या है ये नया फीचर?

इमेजिन करें कि अगर आप ये पहले ही देख सकें कि आपकी पोस्ट बिना पब्लिश किए कैसी दिखेगी। सुनने में अच्छा लगता है, है न? जी हां, कंपनी ने ऐसा ही एक शानदार फीचर रोल आउट किया है जिसका नाम पोस्ट प्रीव्यू फीचर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर पहले से ही कुछ यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा चुका है जबकि कुछ को जल्द ही मिल सकता है।

वीडियो से भी जानें कुछ नए फीचर्स

AI की पावर को भी किया यूज

पिछले कुछ महीनों में, इंस्टाग्राम ने यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स को पेश किया है और प्लेटफ़ॉर्म ने ऐसा करने के लिए AI की पावर को भी यूज किया है। पोस्ट प्रीव्यू फीचर उन यूजर्स के लिए काफी यूजफुल हो सकता है जो हर दिन पोस्ट करते हैं और पोस्ट लाइव होने से पहले एक बार उसे चेक करना चाहते हैं।

कैसे करें इस फीचर का यूज

अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं कि आपको ये फीचर मिला है या नहीं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले ये चेक करें कि प्ले स्टोर पर ऐप का कोई अपडेट तो नहीं आया है अगर हां, तो सबसे पहले अपडेट करें।
  • ऐप ओपन करें और एक पोस्ट बनाना शुरू करें। अगर आपको नया ग्रिड ऑप्शन दिखाई दे रहा है, तो बधाई हो, आपके लिए ये फीचर लाइव है।
  • अगर आपको ये फीचर नहीं दिख रहा है तो थोड़ा इंतजार करें कुछ दिन में ये सभी के लिए लाइव हो जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ