Intragram New Feature: इंस्टाग्राम ने भारत में आखिरकार नवीनतम मैप फीचर रोल आउट किया है, जिसमें यूजर्स अलग तरीके से कनेक्ट रहेंगे और अपने फेवरेट क्रिएटर्स का कन्टेंट देख सकेंगे. अगस्त महीने में सबसे पहले इस फीचर को रोलआउट किया गया था. इस लेटेस्ट मैप फीचर के जरिए यूजर्स अपने चुनिंदा दोस्तों को एक्टिव लोकेशन शेयर कर सकेंगे. इसके अलावा देश और दुनिया की कुछ दिलचस्प और मजेदार पोस्ट भी देख सकेंगे.
कैसे करें इस्तेमाल
- स्टेप 1 – सबसे पहले आपको इंस्टाग्राम का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा ताकि आप इस मैप फीचर को एक्सेस कर सकें.
- स्टेप 2 – अब अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल को खोले और स्क्रीन के सीधे हाथ पर सबसे नीचे वाले आइकन पर टैप करें.
- स्टेप 3 – इसके बाद आप मैप बटन देख सकते हैं.
- स्टेप 4 – यहां अपने उन दोस्तों को चुन सकते हैं जिसे आप आखिरी एक्टिव लोकेशन शेयर कर सकते हैं. हालांकि, प्राइवेसी के तौर पर आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं.
- स्टेप 5 – अब आप मैप फीचर को स्क्रोल करके अपने दोस्तों और फेवरेट क्रिएटर्स की स्टोरीज, रील्स और पोस्ट को अलग-अलग लोकेशन्स से देख सकते हैं.
- स्टेप 6 – इसके अलावा आप किसी लोकेशन को टैग करके अपनी पोस्ट, स्टोरीज और रील्स में दिखा सकते हैं. इसे आप प्रिव्यू भी कर सकते हैं.
पहले से सुधारा गया मैप फीचर
इंस्टाग्राम ने अपने ब्लॉग पोस्ट में पहले ही बताया है कि उन्होंने जब से यह लॉन्च हुआ है तब से कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए है ताकि यूजर्स को अनूठा अनुभव मिल सके. इसके अलावा इंस्टाग्राम ने लोकेशन टैगिंग में भी सुधार किया है. पहले यूजर्स, लोकेशन को टैग करते थे तो उनकी लोकेशन अपने आप ही मैप पर शेयर हो जाती थी. अब इस कंफ्यूजन से बचने के लिए टॉप पर टैग किए गए कंटेंट में प्रोफाइल फोटो दिखाई नहीं देगी. यूजर्स को अब एक रिमाइंडर भी मिलेगा स्टोरीज़, रील्स या पोस्ट में स्थान टैग जोड़ने पर वह मैप में दिखाई देगा, साथ ही कंटेंट प्रिव्यू भी होगा जिसमें दिखाया जाएगा कि आपका कंटेंट कैसे दिखेगा.
ग्लोबल लेवल पर रोलआउट में भारत को दी प्राथमिकता
भारत उन पहले देशों में से है जहां यह फीचर सबसे पहले रोलआउट किया गया है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि इंडिया में इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वाले 300 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं. इस फीचर के जरिए उम्मीद लगाई जा रही है कि क्रिएटर्स, इंफ्लूएंसर्स और लोकल बिजनेस को अपनी ऑडियंस से कनेक्ट होने में और बेहतर अनुभव मिलेगा.
ये भी पढ़ें- हर साल किराए पर लें नया स्मार्टफोन, EMI से कम में मिलेगा iPhone
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
28 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines