BytePe: हर साल किराए पर लें नया स्मार्टफोन, EMI से कम में मिलेगा iPhone, हर कोई उठा सकेगा प्रीमियम फोन का मजा

भारत का पहला टेक सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म BytePe लॉन्च हो गया है. अब यूजर्स हर महीने आसान सब्सक्रिप्शन पर नया iPhone या स्मार्टफोन ले सकेंगे. आइए जानते हैं इसके डिटेल.

अब बिना EMI और डाउन पेमेंट के मिलेंगे नया iPhone.

अब बिना EMI और डाउन पेमेंट के मिलेंगे नया iPhone. (News 24 GFX)

विज्ञापन

BytePe: भारत का पहला टेक सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म BytePe अब आधिकारिक रूप से लॉन्च हो गया है. इसे जयंत झा (Jayant Jha) ने शुरू किया है, जो पहले Flipkart में लीडर रह चुके हैं और Yaantra नाम के रीकॉमर्स ब्रांड के को-फाउंडर भी रहे हैं. BytePe का मकसद भारतीय यूजर्स को स्मार्टफोन खरीदने के ट्रेडिशनल तरीकों डाउन पेमेंट, लंबी EMI और ऊंची कीमतों से बाहर निकालकर एक स्मार्ट, सस्ता और लचीला मॉडल देना है.

क्या है BytePe का सब्सक्रिप्शन मॉडल?

BytePe का मॉडल काफी आसान है. इसमें यूजर को फोन खरीदना नहीं पड़ता, बल्कि हर महीने एक तय राशि देकर उपयोग करने का ऑप्शन मिलता है. कंपनी के अनुसार, यह रकम सामान्य EMI से भी कम होती है. हर 12 महीने बाद यूजर के पास तीन ऑप्शन होते हैं-

विज्ञापन
  1. फोन को अपग्रेड करें और नया मॉडल लें,
  2. फोन वापस करें, या
  3. फोन को एक साल और इस्तेमाल करके उसका पूरा मालिकाना हक हासिल करें.

सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई हिडन चार्ज या लॉक-इन पीरियड नहीं है.

हर महीने मेंटेन करें बजट, फिर भी पाएं नया iPhone 17

BytePe पर यूजर्स अब Apple के नए iPhone 17 सीरीज (iPhone 17, 17 Air, 17 Pro और Pro Max) को भी सब्सक्रिप्शन पर ले सकते हैं. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी को iPhone 17 (256GB) चाहिए जिसकी कीमत 82,900 है, तो BytePe के जरिए वह इसे हर महीने की आसान सब्सक्रिप्शन फीस पर इस्तेमाल कर सकता है.

यह सुविधा क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए EMI जैसी है, जबकि जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं हैं, उनके लिए BytePe ने अपना EMI विकल्प भी दिया है. यानी अब प्रीमियम फोन लेना सिर्फ आसान नहीं बल्कि स्मार्ट डील बन गया है.

विज्ञापन

डैमेज प्रोटेक्शन और फ्रीडम के साथ

BytePe हर सब्सक्रिप्शन के साथ 100% डैमेज प्रोटेक्शन देता है. इसका मतलब अगर फोन गिर जाए या डैमेज हो जाए, तो यूजर को रिपेयर या रिप्लेसमेंट के खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.
इसके अलावा, BytePe का सिस्टम पूरी तरह फ्रीडम बेस्ड है कोई लंबा कॉन्ट्रैक्ट नहीं, कोई पेमेंट पेनल्टी नहीं, और हर साल नया फोन लेने की आजादी.

जो खरीदना चाहते हैं, उनके लिए भी है ऑप्शन

सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ BytePe ने एक अपफ्रंट परचेज प्लान भी पेश किया है. इसमें यूजर चाहें तो फोन को सीधे खरीद सकते हैं. इस प्लान में कंपनी 1 साल की इंश्योरेंस और 12 या 24 महीने बाद 50% तक की बायबैक वैल्यू की गारंटी देती है. यानि अगर कोई EMI नहीं चाहता, तो भी उसे एक स्मार्ट बायबैक मॉडल के साथ सुरक्षा और बेहतर वैल्यू मिल सकती है.

विज्ञापन

हर भारतीय के हाथ में प्रीमियम टेक्नोलॉजी

BytePe का कहना है कि उसका लक्ष्य भारत में टेक्नोलॉजी एक्सेस को आसान और तनावमुक्त बनाना है. कंपनी चाहती है कि हर यूजर बिना बड़ी रकम खर्च किए, हर साल नए और प्रीमियम स्मार्टफोन का अनुभव ले सके. कंपनी के अनुसार, BytePe से यूजर्स को जीरो डाउन पेमेंट, 50% तक की बचत और हर साल अपग्रेड करने की आजादी जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ