Instagram लगातार अपने यूजर्स और क्रिएटर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। इस बार कंपनी ने ऐसा अपडेट रोलआउट किया है, जो कंटेंट क्रिएटर्स की क्रिएटिविटी को एक नई दिशा देगा। अब आप चाहें तो कई Reels को आपस में जोड़कर एक सीरीज या कलेक्शन बना सकते हैं। यानी अगर आप मल्टी-पार्ट कंटेंट बनाते हैं, तो दर्शकों को बार-बार आपके प्रोफाइल पर स्क्रॉल करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। वे सीधे अगले पार्ट पर जा सकेंगे। इससे न सिर्फ एंगेजमेंट बढ़ेगी, बल्कि आपके कंटेंट पर ज्यादा ट्रैफिक भी आएगा।
किसे फायदा
यह नया फीचर सिर्फ प्रोफेशनल अकाउंट वालों के लिए ही नहीं, बल्कि पर्सनल यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध है। इससे क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स, ब्रांड्स और छोटे बिज़नेस को बड़ा फायदा होगा।
जो लोग मल्टी-पार्ट स्टोरीज, ट्यूटोरियल्स, रेसिपी वीडियो, ट्रैवल व्लॉग्स या सीरीज बनाते हैं, वे आसानी से फॉलोअर्स को अगली रील पर भेज पाएंगे। अब क्रिएटर्स को पार्ट 2 के लिए ‘वापस आएं’ कहने की जरूरत नहीं होगी। सीधे लिंक देकर यूजर को अगले एपिसोड तक पहुंचाया जा सकेगा।
कब और कैसे मिलेगा फीचर?
इंस्टाग्राम यह फीचर धीरे-धीरे सर्वर-साइड अपडेट के जरिए रोलआउट कर रहा है। यानी शुरुआत में यह हर किसी को नहीं मिलेगा। कुछ यूजर्स को इसका इस्तेमाल करने के लिए अपने अकाउंट को क्रिएटर या प्रोफेशनल अकाउंट में बदलना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें-यूजर्स को WhatsApp का शानदार गिफ्ट, अब बिना गलती के जाएंगे मैसेज, क्या है नया फीचर?
नई Reel में लिंक करने का तरीका
- सबसे पहले अपना वीडियो बनाकर सामान्य तरीके से Reel अपलोड करें।
- एडिटिंग पूरी होने के बाद Next पर टैप करें और कैप्शन स्क्रीन पर जाएं।
- यहां आपको Link a reel का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- लिस्ट से अपनी पुरानी Reel चुनें और चाहें तो उसका टाइटल डाल दें। (न डालने पर डिफॉल्ट नाम Linked Reel जुड़ जाएगा।)
- अब पब्लिश कर दें, आपकी नई Reel के साथ लिंक्ड Reel भी जुड़ जाएगी।
पुरानी Reel में लिंक करने का तरीका
- अपने प्रोफाइल से किसी भी Reel को खोलें।
- ऊपर दिए गए थ्री-डॉट मेन्यू पर टैप करें।
- Link a reel ऑप्शन चुनें और लिस्ट से अपनी पसंद की Reel सिलेक्ट करें।
- चाहें तो टाइटल डालें और फिर OK दबाकर लिंकिंग पूरी करें।
खास है ये फीचर
Instagram का नया Linked Reel फीचर उन क्रिएटर्स के लिए बेहद उपयोगी है, जो अपनी ऑडियंस को लगातार जोड़कर रखना चाहते हैं। यह फीचर कंटेंट को ज्यादा व्यवस्थित करेगा। ब्रांड्स और छोटे बिजनेस को एंगेजमेंट और रीच बढ़ाने में मदद मिलेगी। क्रिएटर्स के लिए यह एक तरह से Reel Playlist जैसा काम करेगा।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
4 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
21 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines