Instagram New Features: क्या आप भी रील्स बनाने के शौकीन हैं? तो बता दें मेटा के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम एक बार फिर एक शानदार फीचर लेकर आया है। जिसके जरिए अब आप अपनी रील्स में भी Instagram Stories की तरह Song Lyrics लगा सकते हैं। कंपनी काफी समय से नए नए फीचर्स पर काम कर रही है। हालांकि अभी ये फीचर कुछ ही स्मार्टफोन्स पर देखने को मिल रहा है। कंपनी इसे धीरे-धीरे सभी के लिए रोल आउट कर रही है।
थर्ड पार्टी ऐप की नहीं है जरूरत!
इंस्टाग्राम ने एक ब्रॉडकास्ट चैनल के जरिए इस नए अपडेट की घोषणा की है। साथ ही कंपनी ने ये भी बताया कि आज बहुत से लोग अपनी रील्स में लिरिक्स लगाने के लिए थर्ड पार्टी ऐप का यूज कर रहे हैं। जिसे देखते हुए अब कंपनी ने इस नए फीचर को रोल आउट किया है। घोषणा करते हुए कंपनी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि ये नया फीचर यूजर्स के लिए काफी हेल्पफुल होगा और Lyrics को ऐड करना आसान बना देगा। इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया कि वे वर्तमान में रील्स के लिए कई नए फीचर्स पर काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Lava Blaze 2 5G खरीदें या POCO M6 Pro 5G? देखें 10 हजार रुपये में कौन-सा Smartphone बेस्ट
इंस्टाग्राम रील्स में लिरिक्स कैसे ऐड करें? (How to Add Lyrics to Instagram Reels?)
इंस्टाग्राम रील को एडिट करते समय अगर आप वीडियो में गाने के लिरिक्स जोड़ना चाहते हैं तो आपको पहले म्यूजिक आइकन पर टैप करना होगा और फिर एक गाना चुनना होगा। एक बार जब गाना सेलेक्ट हो जाए, तो आप लिरिक्स ऐड करने के लिए बाईं ओर स्वाइप कर सकते हैं। यह फीचर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर म्यूजिक लिरिक्स फीचर की तरह ही काम करता है।
जल्द आ रहा है ये धांसू फीचर भी
कंपनी के एक अन्य बयान में यह भी बताया कि यूजर्स जल्द ही केवल वेरीफाइड लोगों के पोस्ट भी देख सकेंगे। फीचर को बेहतर बनाने के लिए इंस्टाग्राम लगातार इसकी टेस्टिंग कर रहा है। साथ ही कंपनी इसके लिए यूजर्स से भी इनपुट मांग रही है। फीड में जल्द ही तीन अलग-अलग ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं। जिसमे आप केवल Following या Favourite या Meta Verified यूजर्स का ही वीडियो और फोटो देख सकेंगे। इस फीचर के आने से बेहतर फीड एक्सपीरियंस मिलेगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines