Instagram में एक और बड़ा बदलाव! प्रोफाइल फोटो AI दिखाएगा 'जादू'? जानें कैसे करेगा काम

Instagram New Feature: इंस्टाग्राम पर जल्द ही एक खास फीचर आ रहा है जो AI का इस्तेमाल करके प्रोफाइल फोटो तैयार करेगा। चलिए इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Instagram New AI Feature
विज्ञापन

Instagram New AI Feature: क्या आप भी बहुत ज्यादा इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी एक नया फीचर ला रही है, जिसमें यूजर्स अपनी प्रोफाइल फोटो को AI की मदद से बना सकेंगे। एक लीक रिपोर्ट में बताया गया है कि Instagram इस नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जो यूजर्स को AI मॉडल का इस्तेमाल करके प्रोफाइल पिक्चर बनाने की सुविधा देगा। फिलहाल इस फीचर के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर जल्द ही WhatsApp और Facebook पर भी आने की उम्मीद है।

ऐप में दिखा नया ऑप्शन

मशहूर डेवलपर Alessandro Paluzzi ने इंस्टाग्राम एप्लिकेशन पर इस फीचर को स्पॉट किया है। प्रोफाइल पिक्चर अपडेट करते समय उन्हें ‘क्रिएट एन AI प्रोफाइल पिक्चर’ का एक नया फीचर दिखाई दे रहा है। उन्होंने इसका एक स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Advertisment

कैसे काम करेगा ये फीचर?

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह फीचर स्टेबल वर्जन पर कैसे काम करेगा। ऐसा बताया जा रहा है कि यह फीचर Meta Llama लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) पर चलेगा। यह फीचर दो तरीकों से काम कर सकता है। या तो यह टेक्स्ट-बेस्ड प्रॉम्प्ट से स्क्रैच से एक AI इमेज बना सकता है, जैसे कि Meta AI में होता है, या फिर मौजूदा प्रोफाइल पिक्चर को अलग-अलग स्टाइल में AI की मदद से तैयार कर सकता है।

विज्ञापन

पहले आ चुके हैं ये AI फीचर्स

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इंस्टाग्राम कोई AI फीचर लेकर आ रहा है। इससे पहले Meta AI और AI रीराइट जैसे फीचर्स भी पेश किए जा चुके हैं। इसके अलावा, Meta ने यह भी घोषणा की है कि वे Instagram और Facebook पर स्कैम एड्स का पता लगाने के लिए AI-बेस्ड फेशियल रिकग्निशन तकनीक पर काम कर रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ