Instagram Group Tagging Feature: पहले के समय में जहां फेसबुक पर ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ा करते थे। वहीं, अब इंस्टाग्राम पर यूजर्स की ज्यादा संख्या देखने को मिलती है। खासतौर पर युवाओं का क्रेज इंस्टा को लेकर काफी ज्यादा है। मेटा स्वामित्व इंस्टाग्राम और फेसबुक लगभग एक जैसे फीचर्स पर काम करते हैं लेकिन यूजर्स का ज्यादा झुकाव अब इंस्टाग्राम की ओर देखने को मिलता है।
स्टोरी टैगिंग को लेकर आ रहा है नया फीचर
दुनियाभर में फेमस इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म रील्स, पोस्ट और स्टोरीज के लिए काफी जाना जाता है। इन सब में लोगों को टैग करने का ऑप्शन खासतौर पर जब पसंद आता है जब शेयर की जा रही तस्वीर या स्टोरी में कई लोग हों। हालांकि, एक, दो से ज्यादा लोग यानी ग्रुप फोटो या स्टोरीज में किसी को सभी को टैग करना एक बड़ा टास्क हो जाताा है। इसे लेकर अब कंपनी की ओर से एक समाधान लेकर आया जा रहा है।
ये भी पढ़िए- iPhone यूजर्स अभी बदल लें ये सेटिंग, मोबाइल फ्रॉड से बच जाएंगे; जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
ग्रुप टैगिंग फीचर की चल रही है टेस्टिंग
जी हां, इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर रोल आउट करने वाला है। ऐसे में जब किसी व्यक्ति को फोटो या स्टोरीज के सेट में कई लोगों को टैग करना होगा तो ये काम यूजर के आसान हो सकेगा। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी के प्रमुख एडम मोसेरी ने ग्रुप टैगिंग फीचर का ऐलान किया है जिसकी टेस्टिंग की जा रही है। आइए इंस्टाग्राम के ग्रुप टैगिंग फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
एक-एक को टैग करने से मिलेगी मुक्ति!
इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने ग्रुप टैगिंग फीचर की बात करते हुए कहा कि किसी स्टोरी में लोगों के एक समूह को टैग करने के तरीके का टेस्ट किया जा रहा है। इसके तहत एक बार जब आप एक ग्रुप मेंशन बना लेते हैं, तो ग्रुप में कोई भी इसे किसी भी नई स्टोरी में सभी को स्वचालित रूप से टैग करने के लिए पूरी तरह से इस्तेमाल कर सकता है।
एडम मोसेरी ने इंस्टाग्राम चैनल पर ये मैसेज दिया है। इसमें उन्होंने आगे कहा कि अगर यूजर दोस्तों के साथ गर्मियों की यात्रा पर हैं, तो उसे हर व्यक्ति को अलग-अलग टैग नहीं करना पड़ेगा, बल्कि ऐसे किए बिना आसानी से सभी को वो शामिल कर सकेंगे।
ये भी पढ़िए- Smartphone चल रहा है Slow? तो स्पीड बढ़ाने के लिए इन 5 तरीकों को करें Follow
कैसे करेगा इंस्टाग्राम का ग्रुप टैगिंग फीचर काम?
एडम मोसेरी ने फिलहाल ग्रुप टैगिंग फीचर (How will the Instagram Group Tagging Feature Work) के बारे में इतनी ही जानकारी दी है। ये किसी तरह से काम करेगा? इस बारे में कोई जिक्र नहीं किया। इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन कई रिपोर्ट से पता चलता है कि इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को एक ग्रुप बनाने की अनुमति दे सकता है। ऐसे में जब कोई उस ग्रुप को टैग करता है, तो उस ग्रुप में प्रतिभागियों के नाम स्वचालित रूप से टैग किए जा सकते हैं।
इसे अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- Instagram’s New Group Tag Feature: Everything You Need to Know
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
25 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines