Instagram Comment Edit Feature: Instagram यूजर्स के लिए एक छोटा लेकिन बहुत काम का अपडेट लेकर आया है, जिसका इंतजार लोग काफी समय से कर रहे थे. अब अगर आपने किसी पोस्ट पर कमेंट करते समय गलती कर दी है, तो उसे डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Meta ने आखिरकार ऐसा फीचर दे दिया है, जिससे आप अपने कमेंट को बाद में भी ठीक कर सकते हैं.
कमेंट एडिट ऑप्शन हुआ रोलआउट
Instagram ने नया फीचर रोलआउट किया है, जिसमें यूजर्स अपने कमेंट को पोस्ट करने के बाद एडिट कर सकते हैं. इसके लिए आपको 15 मिनट का समय मिलेगा. यानी अगर आपने कुछ गलत लिख दिया या टाइपो हो गया, तो आप आसानी से उसे सुधार सकते हैं, बिना कमेंट डिलीट किए. इस फीचर की खास बात यह है कि आप 15 मिनट के अंदर जितनी बार चाहें, अपने कमेंट में बदलाव कर सकते हैं. इससे यूजर्स को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है और बातचीत का फ्लो भी बना रहता है.
छोटा अपडेट, लेकिन बड़ा असर
पहली नजर में यह फीचर छोटा लग सकता है, लेकिन जो लोग Instagram पर काफी एक्टिव रहते हैं या ज्यादा कमेंट्स का जवाब देते हैं, उनके लिए यह बड़ा राहत देने वाला अपडेट है. अब हर बार परफेक्ट लिखने का दबाव थोड़ा कम हो जाएगा. अब तक अगर कोई कमेंट गलत हो जाता था, तो उसे डिलीट करके दोबारा लिखना पड़ता था. इससे बातचीत का सिलसिला टूट जाता था और कई बार रिप्लाई भी गड़बड़ा जाते थे. नया फीचर इस परेशानी को खत्म करता है.
इस फीचर की कुछ सीमाएं भी हैं
हालांकि इसमें एक छोटी सी शर्त भी है. आप सिर्फ कमेंट के टेक्स्ट को ही एडिट कर सकते हैं. अगर आपने किसी कमेंट में फोटो भी जोड़ी है, तो उस फोटो को बदला नहीं जा सकता. साथ ही, लोग यह देख पाएंगे कि कमेंट एडिट हुआ है, लेकिन पुराना वर्जन नहीं देख सकेंगे.
Instagram Plus पर भी चल रहा काम
इसी के साथ खबर है कि Instagram एक नए पेड फीचर Instagram Plus पर भी काम कर रहा है. यह फिलहाल कुछ जगहों पर टेस्ट किया जा रहा है और इसमें यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा सुविधाएं मिल सकती हैं. लीक्स के मुताबिक, इस सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को स्टोरीज को गुपचुप देखने का ऑप्शन मिल सकता है. इसके अलावा यह भी देखा जा सकेगा कि कितने लोगों ने आपकी स्टोरी दोबारा देखी है. रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि स्टोरीज की टाइम लिमिट 24 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे तक की जा सकती है.
ये भी पढ़ें- साल में दो बार लॉन्च होंगे iPhone? Apple की नई चौंकाने वाली प्लानिंग हुई लीक
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
6 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
8 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
9 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
9 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines