एक घंटे से ज्यादा डाउन रहा Instagram, कंपनी ने बताई यह वजह
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Meta के स्वामित्व वाला फोटो-वीडियो शेयरिंग पोर्टल Instagram सोमवार को एक घंटे से भी अधिक समय तक डाउन रहा। डाउन रहने के दौरान यूजर्स को इंस्टा मोबाइल ऐप एक्सेस करने में समस्याएं आई। वेबसाइट आउटेज ट्रैकिंग पोर्टल डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, इंस्टाग्राम रविवार (सोमवार सुबह 3.30 बजे) शाम करीब 6 बजे डाउन हो गया था।
इस संबंध में कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि एक तकनीकी समस्या के चलते कुछ लोगों को वैश्विक स्तर पर इंस्टाग्राम पर एक्सेस करने में परेशानी हुई। कंपनी ने कहा, इंस्टाग्राम वापस आ गया है। परेशानी के लिए खेद है, हमारे पास पहले एक संक्षिप्त आउटेज था और समस्या का समाधान किया गया था। समस्या का पता चलते ही तुरंत इसे सही कर दिया गया था। ऐप डाउन होने के कारण यूजर्स को हुई किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।
गत वर्ष भी अक्टूबर माह में दुनिया भर के यूजर्स ने इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायत की थी। इस दौरान बहुत से यूजर्स के अकाउंट लॉक हो गए थे और उन्हें अकाउंट सस्पेंड होने का मैसेज भी भेजा गया था। बहुत से यूजर्स अपने अकाउंट से लॉग आउट हो गए और दुबारा लॉग इन नहीं कर पा रहे थे। इंस्टाग्राम में आ रही समस्याओं की जानकारी मिलने के बाद कंपनी ने इन सभी को सही किया।
इंस्टाग्राम ऐप डाउन होने का फेसबुक और वॉट्सऐप की सेवाओं पर प्रभाव नहीं पड़ा। हालांकि कुछ समय पूर्व वॉट्सऐप भी लगभग एक घंटे के लिए डाउन रहा था। उस समय दुनिया भर के यूजर्स को ऐप चलाने में दिक्कतें आई थीं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.