हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिना स्क्रीन पर हाथ लगाए ऐसे चलाएं Instagram Reels, बस ऑन कर दें ये सेटिंग

अगर रील्स देखते देखते बार बार स्क्रीन पर स्वाइप करना आपको परेशानी लगता है तो, Instagram पर आपके लिए एक बहुत काम की सेटिंग मौजूद है. इसे ऑन करते ही रील्स अपने आप चलेंगी. आइए जानते हैं यह फीचर कैसे काम करता है और इसे कैसे ऑन किया जा सकता है.

विज्ञापन
Instagram Auto Scroll फीचर. (Photo-AI)

अगर आप भी घंटों तक Instagram पर Reels स्क्रॉल करते हैं और तो हर सेकंड के बाद अगली रील के लिए स्क्रीन पर स्वाइप करना पड़ता है, तो अब आपकी यह परेशानी खत्म हो सकती है. Instagram पर एक ऐसा फीचर मौजूद है जिसे ऑन करने के बाद आपको रील्स स्क्रॉल करने के लिए स्क्रीन पर बार बार स्वाइप नहीं करना पड़ेगा. ये फीचर ऑन करते ही रील्स खुद ही स्क्रॉल होने लगेंगी.

Instagram लगातार जोड़ रहा है नए फीचर्स

Instagram अब सिर्फ फोटो शेयर करने वाला ऐप नहीं रह गया है. यह शॉर्ट वीडियो, डॉक्यूमेंट शेयरिंग और एंटरटेनमेंट का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है. दुनिया भर में करोड़ों लोग हर दिन इसका यूज करते हैं. ऐसे में यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी समय-समय पर ऐप में नए फीचर्स जोड़ती है रहती है. ऐसा ही ये फीचर है Auto Scroll का.

क्या है Auto Scroll फीचर?

Instagram का नया Auto Scroll फीचर reels देखने का तरीक आसान बना देता है. इसे ऑन करने के बाद एक रील खत्म होते ही अगली रील अपने आप शुरू हो जाती है. यानी अब हर बार स्क्री पर उंगली को स्वाइप करने की जरुरत नहीं पड़ती. जो लोग ज्यादा और लगातार रील्स देखते हैं ये फीचर उनके लिए काफी अच्छा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Jio ने लॉन्च किया सिर्फ 55 रुपये का नया प्लान, मिलेंगे 1000+ लाइव टीवी चैनल, जानें किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा

Auto Scroll फीचर कैसे ऑन करें?

  • Instagram ऐप खोलें.
  • रील्स सेक्शन में जाएं.
  • कोई भी रील फ्ले करें.
  • रील पर टेप करें या तीन डॉट वाले मेन्यू को खोलें.
  • यहां Auto Scroll का ऑप्शन दिखाई देगा, उसे ऑन कर दें.
  • इसके बात आपकी रील्स अपने आप स्क्रॉल होंगी.

अगर फीचर नहीं दिख रहा है तो क्या करें?

अगर आपके इंस्टाग्राम ऐप में अभी भी ये ऑप्शन नहीं दिखाई दे रहा तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. अपने ऐप को प्ले स्टोर पर जाकर अपडेट करें. इसके बाद भी ऑप्शन न दिखाई दे तो ध्यान रखें कि कंपनी अभी इस फीचर को रोल आउट कर रही है ये धीरे-धीरे सभी यूजर्स को मिल जाएगा. इसलिए हो सकता है आपके अकाउंट पर आने में थोड़ा टाइम लग सकता है. 

विज्ञापन

Auto Scroll फीचर का फायदा

इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि Reels देखने के दौरान बार-बार स्क्रीन को छूने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे लगातार वीडियो देखना आसान हो जाता है. खासतौर पर ऐसे समय में, जब आपके हाथ किसी दूसरे काम में व्यस्त हों, तब भी Reels अपने आप आगे बढ़ती रहती हैं. यह फीचर यूजर एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा आसान और आरामदायक बनाने के लिए लाया गया है.

ये भी पढ़ें- बारिश में AC का कौन-सा मोड चलाना चाहिए? जानें किस Mode पर नहीं होगी चिपचिपाहट और नमी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola