Infinix Zero Flip launch Price Availability and Features: इंफीनिक्स जीरो फ्लिप को गुरुवार को भारत में कंपनी के पहले स्टाइल फोल्डेबल फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। हैंडसेट में 6.9 इंच की LTPO AMOLED इनर स्क्रीन और 3.64 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले है। डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 चिपसेट से लैस है, जिसे 16GB तक रैम के साथ पेश किया गया है। Infinix Zero Flip में ड्यूल 50-मेगापिक्सल कैमरा है। यह Android 14 पर चलता है और इसे दो Android OS वर्जन अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने वाले हैं।
Infinix Zero Flip की भारत में कीमत
Infinix Zero Flip की भारत में कीमत 8GB + 512GB रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के लिए 49,999 रुपये तय की गई है। स्मार्टफोन ब्लॉसम ग्लो और रॉक ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है और भारत में आप इसे 24 अक्टूबर से Flipkart से खरीद सकेंगे। Infinix Zero Flip खरीदते समय SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 5,000 रुपये की छूट भी मिल रही है।
Infinix Zero Flip के स्पेसिफिकेशन
Infinix Zero Flip एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी का XOS 14.5 स्किन है। हैंडसेट में UTG लेटर, 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.9-इंच की फुल-HD+ LTPO AMOLED इनर स्क्रीन मिलता है। बाहर की तरफ, 3.64-इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिसमें 240Hz टच सैंपलिंग रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन है। Infinix ने Zero Flip को MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट से लैस किया है, जिसे 8GB LPDDR4X RAM के साथ पेश किया गया है। इसमें 512GB का UFS 3.1 स्टोरेज है।
ये भी पढ़ें : Meta Layoffs: इंस्टाग्राम और WhatsApp में बड़ी छंटनी क्यों? जानें क्या है वजह
Infinix Zero Flip के कैमरा फीचर्स
बाहरी स्क्रीन पर डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 114-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। यह 4K/30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। अंदर की तरफ, 50-मेगापिक्सल का कैमरा है जो 4K/60fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
Infinix Zero Flip के कनेक्टिविटी फीचर्स
कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो Infinix Zero Flip में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC और USB टाइप-C पोर्ट मिलता है। इसमें डुअल JBL-ट्यून्ड स्पीकर हैं और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए पावर बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोल्डेबल फोन में 70W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,720mAh की बैटरी है।
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
3 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
4 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
5 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
6 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
10 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines