Infinix INBOOK AirPro+ Launch Price and Features: इंफीनिक्स ने आज भारत में Infinix INBOOK AirPro+ और Infinix Zero Flip को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार, हाल ही में लॉन्च किया गया यह लैपटॉप इस साल लॉन्च किए गए सभी प्रोडक्ट्स में सबसे पतला है। लैपटॉप में लेटेस्ट 13th GEN का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर लगा है। इसमें 14 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है।
Infinix INBOOK AirPro+ की भारत में कीमत
Infinix INBOOK AirPro+ 22 अक्टूबर, दोपहर 12 बजे से 49,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। आप इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। कंपनी कुछ बैंक ऑफर भी दे रही है। यह चुनिंदा बैंक कार्ड होल्डर्स को 3,250 रुपये की छूट दे रही है। 50 हजार के बजट में काफी शानदार ऑप्शन बन जाता है। दूसरी तरफ HP (HP Intel Core i5 13th Gen 1335U) का लैपटॉप भी इस प्राइस रेंज में आता है जिसका प्राइस 56,990 रुपये है।
Infinix INBOOK AirPro+ के स्पेसिफिकेशन
INBOOK AirPro+ में लेटेस्ट 13th GEN का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर है, जिसे Intel Iris Xe ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है। लैपटॉप में 16GB RAM और 512GB PCIe Gen 3 SSD है। INBOOK AirPro+ में 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाला 14-इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले है, जो एक इमर्सिव विज़ुअल एक्सपीरियंस देता है।
ये भी पढ़ें : Meta Layoffs: इंस्टाग्राम और WhatsApp में बड़ी छंटनी क्यों? जानें क्या है वजह
डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट, 440 निट्स ब्राइटनेस और sRGB और DCI-P3 कलर गैमट के साथ काफी अच्छा विज़ुअल एक्सपीरियंस देता है, चाहे आप ग्राफ़िक्स और डिजाइन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हों, कोडिंग कर रहे हों या मल्टीमीडिया कंटेंट का मजा ले रहे हों। अल्ट्रा-नैरो बेज़ेल्स इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस इसे और बेहतर बना देता है।
नेक्स्ट लेवल डिजाइन
Infinix INBOOK AirPro+ के साथ डिजाइन को नेक्स्ट लेवल पर ले गया है, जिसमें एल्युमिनियम एलॉय और मैग्नीशियम एलॉय से तैयार की गई प्रीमियम फुल मेटल बॉडी है। बैकलिट कीबोर्ड कम रोशनी में भी टाइपिंग में मदद करता है। लैपटॉप का वजन सिर्फ 1 किलोग्राम है और इसकी मोटाई सिर्फ 4.5 मिमी है।
65W की फास्ट चार्जिंग
INBOOK AirPro+ में 57Wh की बैटरी लगी है। लैपटॉप में USB-C के जरिए 65W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। लैपटॉप में कई AI फीचर्स भी मिलते हैं। लैपटॉप में फ्लैश लिंक सुविधा भी है, जो मोबाइल डिवाइस और लैपटॉप के बीच कंटेंट शेयर करने में काफी मदद करता है।INBOOK AirPro+ बेहतरीन कनेक्टिविटी ऑप्शन है, जिसमें कनेक्शन के लिए कई पोर्ट, हाई-स्पीड वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6 और फास्ट डिवाइस पेयरिंग के लिए ब्लूटूथ 5.2 मिलता है।
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
3 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
6 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
7 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
8 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
10 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines