Infinix भारत में अब अपना नया स्मार्टफोन HOT 60 5G+ को लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने आज इस फोन के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर माइक्रो साइट लाइव कर दी है। जिसमें मोबाइल की लॉन्च डेट, डिजाइन और प्रमुख फीचर्स की जानकारी मिलती है। इस फोन को खास गेमिंग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
AI फीचर्स
Infinix HOT 60 5G+ में AI फीचर्स शामिल हैं जिनमें AI Call Assistant, , AI Voice Assistant, AI Writing Assistant और Circle to Search हैं। ये सभी फीचर्स आपके फोन यूज़ करने के अनुभव को बेहतर करने में मदद करेंगे। इसके साथ ही फोन में One-Tap AI Button दिया गया है, जो वॉल्यूम और पावर बटन के नीचे स्थित है। इस बटन से ग्राहक सीधे AI फंक्शन को एक्सेस कर सकते हैं।
डिजाइन और फीचर्स
नए Infinix HOT 60 का डिजाइन इस बार प्रीमियम रहने वाला है। यह फोन आकर्षक डुअल-टोन फिनिश में आएगा। इसके अलावा यह 7.8mm स्लिम बॉडी और तीन कलर ऑप्शन Shadow Blue, Tundra Green और Sleek Black में मिलेगा। कंपनी इस फोन को मिड रेंज सेगमेंट में लेकर आएगी। इस फोन के जरिये यूथ को लुभाने की कोशिश रहेगी।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
नए Infinix HOT 60 5G Plus में परफॉरमेंस के MediaTek Dimensity 7020 5G चिपसेट दिया जाएगा। जो 500,000 से ज्यादा का AnTuTu स्कोर हासिल करता है। यह एक दमदार प्रोसेसर है और बढ़िया प्रदर्शन करता है। 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ हाई-स्पीड कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा।
गेमिंग फीचर्स
Infinix HOT 60 5G+ को गेमिंग के शौकीनों को ध्यान में रखते हुए रेडी किया है। यह 90FPS गेमिंग सपोर्ट के आता है। इसमें HyperEngine 5.0 Lite Gaming Technology और XBoost AI Game Mode भी होगा, जिनसे ग्राफिक्स, नेटवर्क और बैटरी को बेहतर तरीके से मैनेज किया जायेगा। इस फोन में 12GB तक LPDDR5X RAM का सपोर्ट मिलेगा। मल्टीटास्किंग के लिए यह एक अच्छा फोन साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट का दावा, गंभीर बीमारियों में डॉक्टरों से तेज AI सिस्टम, नई स्टडी में खुलासा
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
5 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
8 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
9 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
11 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines