---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Infinix GT 30 Pro की 12 जून से सेल शुरू; जानें फीचर्स और कीमत

Infinix GT 30 Pro Sale Date: भारत में इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो लॉन्च हो गया है जो एक दमदार फीचर्स वाला फोन है जो गेमर्स के लिए बेहतरीन अनुभव के साथ रहेगा। आइए जीटी 30 प्रो की कीमत, सेल ऑफर्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Infinix GT 30 Pro Price Sale Date in India: भारतीय बाजार में दमदार गेमिंग स्मार्टफोन की एंट्री हो रही है। मार्केट में एक से बढ़कर एक फीचर्स के साथ स्मार्टफोन बाजार में उतारे जा रहे हैं। 3 जून 2025 को इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो को लॉन्च किया गया है जो गेमर्स के लिए एक दमदार फोन हो सकता है। महंगे फोन जैसे शानदार स्पेसिफिकेशन वाला इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो एक बजट फ्रेंडली फोन है जो गेमिंग का मजा दोगुना कर सकता है। आइए इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो की सेल डेट, कीमत और अन्य फीचर्स जानते हैं।

Infinix GT 30 Pro Price in India

भारतीय बाजार में गेमर्स को अपनी ओर खींचने के लिए Infinix ने हाई-एंड स्पेक्स के साथ बजट-फ्रेंडली कीमत वाले फोन को लॉन्च कर दिया है। इसके दो वैरिएंट- 8GB + 256GB और 12GB + 256GB है। इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये है।

---खबर नीचे जारी है---

Infinix GT 30 Pro Sale Date and Availability

इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो की सेल 12 जून 2025 से शुरू है। इस दौरान फोन को 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि, प्री-बुकिंग पर अधिक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इनफिनिक्स इंडिया की वेबसाइट से प्री-बुक करने पर ग्राहक को एक गेमिंग किट मुफ्त मिलेगी जिसमें GT कूलिंग फैन, GT मैगकेस और टाइप-सी केबल शामिल होगा। जबकि, फ्लिपकार्ट से खरीदने पर एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

Infinix GT 30 Pro Specifications

इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो में 6.78 इंच का 1.5K डिस्प्ले है, जिसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट, 1,100 निट्स ब्राइटनेस और 160Hz टच सैंपलिंग स्क्रीन है। कैमरे और बैटरी की बात करें तो फोन में 108MP का मुख्य सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस फोन के फ्रंट में 13MP का सेल्फी और फ्रंट वीडियो कॉलिंग कैमरा है। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी है जो 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।

---खबर नीचे जारी है---

गेमर्स के लिए हो सकता है दमदार 

गेमिंग के बेहतरीन अनुभव के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 अल्टीमेट प्रोसेसर है। फोन में गेमप्ले के लिए GT ट्रिगर्स और RGB गेमिंग एस्थेटिक्स हैं। इस फोन में 24GB तक रैम बढ़ाने के लिए वर्चुअल रैम की सुविधा दी गई है। इस फोन में XBoost गेमिंग इंजन और AI-पावर्ड वेपर चैंबर कूलिंग है। ये फोन 120fps गेमिंग को सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़ें- iPhone 17 के लॉन्च से पहले आईफोन 16 की धड़ाम गिरी कीमत, Season End Sale में हुआ सस्ता

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 04, 2025 07:59 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola