iPhone 17 के लॉन्च से पहले आईफोन 16 की धड़ाम गिरी कीमत, Season End Sale में हुआ सस्ता

Apple iPhone 16 Price Drop: अगर आप भी आईफोन 16 खरीदने का सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट की सीजन एंड सेल का फायदा उठा सकते हैं। यहां आईफोन 16 को 5000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है।

Apple iPhone 16 | Apple | iPhone 16 | iPhone 16 Price | Flipkart Season End Sale | tech news

iPhone 16 की कीमत पर छूट

Apple iPhone 16 Price Drop on Flipkart: एप्पल द्वारा हर साल नए मॉडल को भारतीय बाजार में उतारा जाता है। इस साल आईफोन 17 सीरीज की भारत में एंट्री हो सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि आईफोन 17 को सितंबर 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। एप्पल के अपकमिंग आईफोन से पहले आईफोन 16 की कीमत में कटौती हुई है। फ्लिपकार्ट की सीजन एंड सेल में आईफोन 16 को सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए इसकी कीमत पर कितनी छूट मिल रही है और अन्य ऑफर्स क्या हैं? जान लेते हैं।

विज्ञापन

सस्ता हुआ आईफोन 16

फ्लिपकार्ट पर इन दिनों सीजन एंड सेल लाइव है और इस दौरान कई सारे स्मार्टफोन भारी छूट के साथ मिल रहे हैं। इनमें आईफोन 16 भी शामिल है जो असल कीमत से काफी कम में खरीदने के लिए उपलब्ध है। आईफोन 16 पर प्राइज डिस्काउंट के अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन

iPhone 16 Price Discount

फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 का 128 GB वेरिएंट सीधा 5000 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है। इसकी कीमत पर 6 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में आईफोन 16 को 79,900 रुपये की जगह 74,900 रुपये में खरीद सकते हैं।

Image Source: Flipkart

विज्ञापन

iPhone 16 Bank Offer

आईफोन 16 को खरीदने के लिए बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध है जिससे कीमत पर छूट मिल सकती है। अगर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करेंगे तो 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। जबकि, ईएमआई ऑप्शन भी नो कॉस्ट के तहत मिल रहा है। इसके अलावा सभी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 4000 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Apple iPhone 16 Exchange Offers

अधिक छूट हासिल करने के लिए बेस्ट ऑफर, एक्सचेंज बोनस हो सकता है। इसके तहत फोन बदलने पर भारी छूट मिल सकती है। आईफोन 16 पर 44,150 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट उपलब्ध है। टर्म्स एंड कंडीशन के तहत बदले गए फोन पर इतनी छूट मिल सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ