Infinix GT 20 Pro Price and Offers: Infinix GT 20 Pro आज से भारत में ऑफिशियल तौर पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। पिछले हफ्ते लॉन्च किए गए स्मार्टफोन में डेडिकेटेड गेमिंग चिपसेट, ट्रिपल कैमरा सेटअप और कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। स्मार्टफोन को एक बहुत ही अनोखे डिजाइन में पेश किया गया है और यह मेचा ब्लू, मेचा ऑरेंज और मेचा सिल्वर सहित तीन अलग-अलग कलर में आता है। चलिए Infinix GT 20 Pro की कीमत और फीचर्स से लेकर फोन पर मिल रहे खास ऑफर के बारे में जानते हैं…
Infinix GT 20 Pro की कीमत और ऑफर
Infinix GT 20 Pro के 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। अगर ग्राहक डिवाइस को आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और एसबीआई कार्ड से खरीदते हैं तो उन्हें 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है। इतना ही नहीं, Infinix GT 20 Pro खरीदने पर ग्राहकों को 5,499 रुपये की फ्री गेमिंग किट भी मिल रही है। जो इस डील को सबसे खास बना देता है। फोन को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Xiaomi ला रहा है दो Selfie Camera वाला स्मार्टफोन
Infinix GT 20 Pro के स्पेसिफिकेशन
नया Infinix GT 20 Pro 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,300 निट्स है। डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट पैनल मिलता है। स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200-अल्टीमेट के साथ-साथ Pixelworks X5 टर्बो गेमिंग डिस्प्ले चिप के साथ आता है। यह डिवाइस 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है।
कैमरा और बैटरी भी है दमदार
स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है। फोन Android 14 पर चलता है और इसे 2 और Android ओएस अपग्रेड और 3 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ डुअल 2MP सेंसर के साथ 108 MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, स्मार्टफोन 32 एमपी के फ्रंट-फेसिंग कैमरे के साथ आता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
11 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines