Infinix GT 20 Pro Launch Date: भारत में 21 मई को Infinix GT 20 Pro लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है और नए मिड-रेंज 5G डिवाइस की कीमत 25,000 रुपये से कम होगी। यह नथिंग फोन 2a, पोको X6 और iQOO Z9 जैसे कई पॉपुलर फोन्स को कड़ी टक्कर देगा। इवेंट से पहले, Flipkart ने Infinix के लेटेस्ट 5G फोन के स्पेसिफिकेशन भी टीज किए हैं, हालांकि हम डिवाइस के फीचर्स पहले ही जानते हैं क्योंकि इसे हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। यह भारत का पहला फोन होगा जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 चिपसेट दिया जाएगा, जो 4nm प्रोसेस पर बेस्ड होगा। आइए जानें फोन के कुछ स्पेक्स…
Infinix GT 20 Pro के स्पेक्स
Infinix GT 20 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर मिलेगा। डिवाइस में 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जो जबरदस्त परफॉर्मेंस देगा। साथ ही इस फोन में 90FPS हाई फ्रेम रेट और SDR से HDR जैसे फीचर्स के लिए एक Pixelworks X5 टर्बो डिस्प्ले गेमिंग चिप भी मिलेगा।
मिलेगा 144Hz रिफ्रेश रेट
Infinix GT 20 Pro में एक बड़ा 6.78-इंच 10-बिट FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करेगा। Infinix ने JBL-ट्यून्ड स्पीकर भी मिलेंगे। नए इनफिनिक्स फोन में 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। हीट सिंक के लिए Infinix इसमें स्पेशल VC चैंबर कूलिंग तकनीक भी दे सकता है। कंपनी ने एक गेमिंग सेटअप की पोस्ट भी शेयर की है जिसमें टेबल पर ये फोन दिख रहा है।
ब्लोट-फ्री सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस
यह फोन लेटेस्ट XOS14 कस्टम स्किन पर चलेगा, जो एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड होगा। कंपनी वादा कर रही है कि Infinix GT 20 Pro में यूजर्स को साफ और ब्लोट-फ्री सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि यह तीन साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट और दो एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड भी ऑफर करेगा। बाकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं।
ये भी पढ़ें : Google ने बताई बड़े काम की Safe Mode ट्रिक, तेज हो जाएगी धीमे हो चुके Android फोन की स्पीड
ये दो फोन भी जबरदस्त
इससे पहले आज यानी 16 मई को देश में IQOO और Motorola ने अपने दो दमदार फोन पेश किए हैं। जहां IQOO ने अपना Z9x 5G पेश किया तो वहीं, Motorola ने अपना Edge 50 Fusion पेश किया। अगर आप 15 से 20 हजार के बजट में फोन ढूंढ रहे हैं तो आप इन दोनों स्मार्टफोन्स को भी देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
13 mins agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 hr agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
2 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
3 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
7 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines