भारतीय रेलवे हर दिन लाखों लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाती है. यही वजह है कि लोगों देश के अंदर कहीं भी जाना हो, तो वह सबसे पहले ट्रेन का नाम लेते हैं. क्योंकि कम किराए, बेहतर सुविधा, आराम और तेज सफर के लिए रेलवे जाना जाता है. ट्रेन में सफर करते समय सबसे जरूरी टिकट और वह टिकट आपका है या नहीं उनकी पहचान के लिए पहचान पत्र (आधार कार्ड) होना बेहद जरूरी है, वरना यात्रा के दौरान परेशानी आ सकती है. इसी कड़ी में अक्सर देखने को मिलता है कि लोग पहचान के लिए आधार कार्ड निकाल के जरूर रखते हैं, लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में घर पर ही भूल जाते हैं, जिसके बाद उन्हें डर रहता है कि कहीं TTE उन्हें टोकने न लगे या फिर उन पर किसी तरह का फाइन न लग जाए. आइए जानते हैं ऐसी स्थिति में अगर आप कभी फंस जाएं, तो क्या करना चाहिए?
यह भी पढ़ें: AC Blast Warning: ब्लास्ट से पहले AC देता है ये संकेत, इन्हें इग्नोर करना पड़ सकता है भारी!
क्यों जरूरी है आधार कार्ड लेकर यात्रा करना?
आपने गौर किया होगा जब आप टिकट बुक करते हैं, खासकर ऑनलाइन टिकट, तो उसमें नीचे साफ-साफ लिखा रहता है कि यात्रा के दौरान पहचान के लिए ओरिजिनल आधार कार्ड रखना जरूरी है. अगर किसी कारण आपका Original Aadhaar Card घर पर छूट गया है और आप ट्रेन पर बैठ गए हैं, तो आगे रास्ते में आपको परेशानी हो सकती है. क्योंकि अगर TTE सफर के दौरान आपसे पहचान के लिए आधार कार्ड मांगता है और आप नहीं देते हैं, तो आप पर फाइन लग सकता है.
अगर आप IRCTC e-ticket पर यात्रा कर रहे हैं और TTE के कहने पर कोई वैध फोटो ID Proof नहीं दिखा पाते, तो आपको बिना टिकट यात्रा करने वाला यात्री माना जा सकता है. ऐसी स्थिति में TTE आपसे यात्रा का किराया और जुर्माना वसूल सकता है. नियमों के अनुसार कम से कम 250 रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है.
आधार कार्ड घर भूल जाएं तो क्या करें?
इस तरह की स्थिति किसी के साथ भी बन सकती है, ऐसे में सरकार और UDAI की डिजिटल सेवाओं की मदद से Aadhaar को मोबाइल में भी सुरक्षित रखा जा सकता है. नए Aadhaar App और डिजिटल पहचान सुविधाओं के जरिए यात्री बिना फिजिकल कार्ड के भी अपनी पहचान साबित कर सकते हैं. यानी सफर के दौरान अगर आपके पास Original Aadhaar Card नहीं है, तब भी कई मामलों में काम चल सकता है. नए Aadhaar App में QR Code आधारित वेरिफिकेशन की सुविधा भी दी गई है. इस तकनीक की मदद से संबंधित अधिकारी Aadhaar की जानकारी को जल्दी और सुरक्षित तरीके से हासिल कर सकते हैं. इससे फर्जी दस्तावेजों की संभावना भी कम हो जाती है.
किन-किन दस्तावेजों से सिद्ध कर सकते हैं पहचान?
रेलवे के नियमों के अनुसार, ट्रेन में यात्रा करने वाले हर यात्री के पास वैध पहचान पत्र होना जरूरी है, ताकि TTE उसकी पहचान कर सके. जांच के लिए Aadhaar, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अन्य वैलिड दस्तावेज दिए जा सकते हैं. अक्सर लोग यात्रा के दौरान सिर्फ एक ही पहचान पत्र यानी दस्तावेज रखते हैं, खासतौर पर आधार कार्ड, लेकिन अगर वह भी घर छूट जाए, तो Aadhaar App ऐसी स्थिति में बहुत काम आती है.
यह भी पढ़ें: हिडेन कैमरा पकड़ने की ये ट्रिक 99% लोग नहीं जानते, होटल या ट्रायल रूम में जाते ही सबसे पह
संबंधित खबरें
200 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? देखें Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज का पूरा हिसाब
1 hr agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
2 days agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज चलेगा फोन
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
3 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
4 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
4 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
4 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines