CERT-in Warning for iPhone-iPad Users: इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी CERT-In ने हाल ही में एक High Risk चेतावनी जारी की है जिसमें Apple के विभिन्न प्रोडक्ट्स में कई गंभीर सुरक्षा खामियों का खुलासा किया गया है। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर आपके सेंसिटिव डेटा तक पहुंच सकते हैं, आपके डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं या यहां तक कि आपके सिस्टम को पूरी तरह से क्रैश कर सकते हैं। इस वक्त लाखों iPhone, iPad यूजर्स खतरे में हैं। चलिए जानें किन-किन एप्पल प्रोडक्ट्स में हैं खामियां…
किन उत्पादों को एफेक्ट करती हैं ये खामियां?
ये खामियां Apple के इन प्रोडक्ट्स को एफेक्ट कर रही हैं…
- iPhones और iPads: iOS और iPadOS के पुराने वर्जन
- MacBooks: macOS Sonoma, macOS Ventura, और macOS Monterey के पुराने वर्जन
- Apple Watch: watchOS के पुराने वर्जन
- Apple TV: tvOS के पुराने वर्जन
- Apple Vision Pro: visionOS के पुराने वर्जन
- Safari वेब ब्राउजर: Safari 17.6 से पहले के वर्जन
अगर नहीं दिया ध्यान तो…
इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर आपके सेंसिटिव डेटा तक पहुंच सकते हैं, जैसे कि आपके पासवर्ड, बैंक डिटेल्स और अन्य पर्सनल डिटेल्स चुरा सकते हैं। इतना ही नहीं इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं, वे आपके डिवाइस पर मनमाने काम कर सकते हैं, जैसे कि फाइलें हटाना, ऐप्स इंस्टॉल करना या आपके कैमरे और माइक्रोफोन का यूज करना। इसके अलावा हैकर्स इन खामियों का फायदा उठाकर आपके डिवाइस को इनएक्टिव भी कर सकते हैं, जिससे आप उसका यूज नहीं कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें : Amazon के बाद अब आ रही है Flipkart की Flagship Sale
जानें कैसे रहें सेफ?
CERT-In ने यूजर्स से कहा है कि वे जल्द से जल्द अपने Apple डिवाइस को अपडेट कर लें। Apple ने इन खामियों को ठीक करने के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किए हैं। आप अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर इन अपडेट्स को इंस्टॉल कर सकते हैं।
सॉफ्टवेयर अपडेट कैसे करें?
- सेटिंग्स में जाएं: अपने iPhone की सेटिंग्स ऐप ओपन करें।
- जनरल पर टैप करें: सेटिंग्स में ‘General’ ऑप्शन पर टैप करें।
- सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें: ‘General’ के अंदर, ‘सॉफ्टवेयर अपडेट’ ऑप्शन पर टैप करें।
- अपडेट डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें: अगर कोई अपडेट उपलब्ध है, तो आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इंस्टॉल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
22 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines