हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Apple-Samsung को मिलेगी टक्कर, अब भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड! अश्विनी वैष्णव ने दिया बड़ा अपडेट

अब भारत में भी Apple और Samsung को टक्कर देने वाला अपना स्मार्टफोन ब्रांड आ सकता है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके लिए अक्टूबर 2028 की डेडलाइन बताई है. जानिए पूरी जानकारी

विज्ञापन
Apple-Samsung की टक्कर में अब भारत अपना स्मार्टफोन ब्रांड लाने की तैयारी में है. (Image Credit-AshwiniVaishnaw-X/AI)

करीब 3 लाख रुपये कीमत वाला iPhone Duo भारत में बिक्री के लिए आते ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया. इससे साफ है कि देश में महंगे स्मार्टफोन खरीदने वालों की कमी नहीं है. लेकिन अब आने वाले समय में भारतीय बाजार में मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है. केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा किया है कि भारत में अक्टूबर 2028 तक ऐसा स्मार्टफोन ब्रांड तैयार हो सकता है, जिसका डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और बौद्धिक संपदा यानी IP देश में ही विकसित की जाएगी. इसका मकसद Apple और Samsung जैसी बड़ी कंपनियों के मुकाबले भारत की अपनी पहचान बनाना है.

2028 तक भारतीय स्मार्टफोन लाने का लक्ष्य

अश्विनी वैष्णव ने NDTV के एक कार्यक्रम में भारतीय स्मार्टफोन को लेकर यह समयसीमा बताई. उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर 2028 तक देश में ऐसे मोबाइल फोन होंगे, जिन्हें भारत में डिजाइन और मैन्युफैक्चर किया जाएगा. साथ ही, उनकी ब्रांडिंग भी भारतीय होगी. मंत्री ने अपने बयान में 23 अक्टूबर 2026 का जिक्र करते हुए लोगों से दो साल बाद की तारीख याद रखने को कहा.

भारत में स्मार्टफोन बनाने का काम पहले से बड़े स्तर पर हो रहा है. कई विदेशी कंपनियों के फोन भी देश में तैयार किए जाते हैं. लेकिन किसी फोन को भारत में असेंबल करना और उसका पूरा डिजाइन, तकनीक देश में विकसित करना अलग बात है. सरकार अब इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहती है, ताकि भारतीय कंपनियां भी वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में अपनी मजबूत पहचान बना सकें.

विज्ञापन

स्मार्टफोन बनाना क्यों है बड़ी चुनौती?

एक आधुनिक स्मार्टफोन तैयार करना सिर्फ उसके अलग-अलग पार्ट्स को जोड़ने तक सीमित नहीं है. इसके लिए कई तरह की तकनीकों को एक साथ सही तरीके से काम करना होता है. फोन में नेटवर्क कनेक्टिविटी, एंटीना, प्रोसेसर, मेमोरी, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी को संभालने वाले सिस्टम जैसे कई जरूरी हिस्से होते हैं.

छोटे फोन में फिट करने होते हैं कई सिस्टम

अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम के दौरान स्मार्टफोन के अंदर मौजूद कंपोनेंट्स की मदद से इसकी इंजीनियरिंग की चुनौतियों को समझाया. फोन के छोटे आकार में सभी जरूरी हिस्सों को इस तरह फिट करना होता है कि उसकी परफॉर्मेंस, नेटवर्क और बैटरी पर असर न पड़े. इसके साथ ही फोन का वजन भी सीमित रखना पड़ता है. इन सभी चीजों को सही तरीके से काम करने लायक बनाने के लिए खास डिजाइन, टेस्टिंग और तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत होती है.

विज्ञापन

मंत्री के मुताबिक, भारत में अपने स्मार्टफोन की दिशा में काम कई साल पहले शुरू हुआ था. उस समय सरकार ने देश के डिजाइनरों को मोबाइल फोन के लिए प्रिंटेड सर्किट बोर्ड यानी PCB तैयार करने की चुनौती दी थी.

क्या भारत का अपना स्मार्टफोन ब्रांड बन पाएगा?

सरकार की इस योजना का लक्ष्य भारत को सिर्फ स्मार्टफोन बनाने वाला देश नहीं, बल्कि अपनी तकनीक और डिजाइन विकसित करने वाला देश बनाना है. हालांकि, अक्टूबर 2028 तक भारतीय डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और ब्रांडिंग वाला स्मार्टफोन बाजार में लाने की बात फिलहाल मंत्री की ओर से बताई गई समयसीमा है. इसे पूरा करने के लिए कंपनियों को तकनीक विकसित करने, फोन की टेस्टिंग करने और बाजार की जरूरतों के हिसाब से उसे तैयार करने जैसे कई चरण पूरे करने होंगे. अगर यह लक्ष्य हासिल होता है, तो भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के लिए यह एक अहम उपलब्धि हो सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- iPhone Duo की बिक्री शुरू, 81500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर, 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का भी मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola