Independence Day 2023 Offer: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई दिग्गज कंपनियां तरह-तरह के ऑफर्स प्रदान कर रही हैं। ऐसे में देश की सबसे प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी कैसे पीछे रह सकती है? रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को स्वतंत्रता दिवस के तहत शानदार ऑफर्स पेश कर रहा है। लंबी अवधि वाले प्लानों को लेने वाले ग्राहकों के लिए जियो ने खास इंडिपेंडेंस डे ऑफर जारी किया है। आइए जानते हैं कि रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने किन ग्राहकों को खानपान से लेकर यात्रा के लिए जबरदस्त छूट दे रहा है।
लंबी अवधि वाले प्लान पर मिलेगा फायदा
जियो अपने किफायती प्लानों के लिए जाना जाता है जो कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स प्रदान करते हैं। कंपनी के पास अलग-अलग वैधता के साथ कई प्लान हैं। इनमें 1 साल की वैधता के साथ आने वाले प्लान भी शामिल है। जियो की ओर से इंडिपेंडेंस डे के तहत 1 साल के प्लान पर ऑफर दिया जा रहा है। खाने से लेकर यात्रा तक आपको छूट का लाभ मिल सकता है।
ये भी पढ़िए- Flipkart Big Bachat Dhamaal सेल आज से शुरू, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर इन चीजों पर 80% तक छूट!
Reliance Jio Independence Day 2023 Offe
जियो की ओर से 2999 रुपये वाला प्लान पर इंडिपेंडेंस डे ऑफर दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों यानी 1 साल तक की है। इसमें रोजाना 100 SMS, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 2.5GB डेटा का फायदा मिलता है। इस तरह से प्लान में कुल 912.5GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। साथ में JioCloud, JioCinema और JioTV समेत जियो के कई ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
मिलेगा खाने से लेकर यात्रा तक भारी डिस्काउंट
जियो के 2999 रुपये वाले प्लान को रिचार्ज करके आप स्वतंत्रता दिवस 2023 ऑफर (Nation First, Always First) का फायदा पा सकते हैं। इस प्लान के साथ स्विगी पर 249 रुपये की खरीदारी पर 100 रुपये का डिस्काउंट, 4 हजार रुपये तक के डॉमेस्टिक होटलों पर 15 प्रतिशत की छूट, यात्रा के लिए उड़ानों पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगी। इसके अलावा नेटमेड्स से 999 रुपये + एनएमएस सुपरकैश पर 20 प्रतिशत का डिस्काउंट और अजियो से 999 रुपये की खरीद पर 200 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
6 mins agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 hr agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
23 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines