Flipkart Big Bachat Dhamaal सेल आज से शुरू, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर इन चीजों पर 80% तक छूट!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Flipkart Big Bachat Dhamaal Sale 2023: दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज के बाद अब एक और नई सेल शुरू हो गई है। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) से पहले प्लेटफॉर्म पर फ्लिपकार्ट बिग बचत धमाल सेल की शुरुआत होने वाली है। इसमें पिछली बिग सेविंग डेज की तुलना में अधिक ऑफर्स और बेहतरीन डील्स का फायदा मिल सकता है।
फ्लिपकार्ट पर बिग बचत धमाल सेल (Flipkart Big Bachat Dhamaal Sale) के दौरान कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। टीवी, एसी, फ्रिज, स्मार्टफोन, लैपटॉप समेत कपड़े और जूते पर भी आप भारी छूट का फायदा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट बिग बचत धमाल सेल कब से कब तक जारी रहने वाली है और इसमें किस पर कितनी छूट पाई जा सकती है।
फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल 4 अगस्त से 9 अगस्त तक जारी रही थी। इसके बाद अब प्लेटफॉर्म पर 11 अगस्त से बिग बचत धमाल सेल शुरू हो रही है, जो 13 अगस्त तक जारी रहेगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल में कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जाएगी। बजट बाजार के तौर पर 499 से 999 रुपये की कीमत में कई सामानों को खरीदने का मौका मिलेगा।
फ्लिपकार्ट बिग बचत धमाल सेल में कई उपकरणों को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। घर के उपकरों पर 75 प्रतिशत तक की छूट है। जबकि, वॉशिंग मशीन पर 60 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। रसोई के उपकरणों को आप 299 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।
फ्लिपकार्ट बिग बचत धमाल सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज को सस्ते में खरीदा जा सकता है। हेडफोन्स को 599 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदने का मौका है। मोबाइल का कवर 199 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदा जा सकेगा। बेस्ट सेलिंग लैपटॉप 15,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध होंगे। जबकि, एप्पल के टैबलेट्स 28,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ होंगे।
फ्लिपकार्ट बिग बचत धमाल सेल के दौरान फैशन के कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट पाई जा सकती है। इस दौरान आपको 50 से 80 प्रतिशत छूट का लाभ मिल सकता है। ब्यूटी, मेकअप, जूते, कपड़े आदि सामानों को आप अलग-अलग ऑफर्स के तहत सस्ते में खरीद सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: