यूनाइटेड किंगडम में चल रही कंपनी इमेजिनेशन टेक्नोलॉजीज पर इन दिनों संकट के बादल छाए हुए हैं। यह वह कंपनी है, जो जाने-माने ब्रांड एप्पल को आईफोन्स और आईपैड्स के लिए ग्राफिक्स प्रोसेसर उपलध कराती है। संकट से उबरने के लिए कंपनी ने दूसरों को संकट में डाल दिया। पता चला है कि यह कंपनी जल्द अपने स्टाफ में लगभग 20 प्रतिशत की कटौती कर सकती है।इस मामले के जानकार बताते हैं कि कि इस वक्त इमेजिनेशन टेक का स्वामित्व चीन की चाइना रिफॉर्म होल्डिंग्स से समर्थन प्राप्त निजी इक्विटी फर्म कैन्यन ब्रिज के पास है।
कैन्यन ब्रिज ने 2017 में किया था इमेजिनेशन टेक्नोलॉजीज का अधिग्रहण
बता देना जरूरी है कि कैन्यन ब्रिज ने इस कंपनी का 2017 में वक्त अधिग्रहण किया था, जब एप्पल ने अपने डिवाइसेज की ग्राफिक्स प्रोसेसर यूनिट खुद ही विकसित करने की बात कही थी और इससे कंपनी के शेयरों में 70% की गिरावट आ गई थी। अंदरुनी सूत्रों के अनुसार कंपनी के प्रबंधन ने कहा है कि अब 18 महीने में ही चुनौतीपूर्ण व्यावसायिक माहौल का सामना करना पड़ रहा है और इसी के चलते नौकरियों में कटौती किए जाने का फैसला लिया गया है। बाजार के हालात को अनुकूल बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की बात कहने के अलावा कंपनी के प्रबंधन में और कोई टिप्पणी नहीं की।
यह भी पढ़ें: WhatsApp Web पर कोई नहीं देख पाएगा आपकी पर्सनल Chat, सिर्फ इस सेटिंग को करें ऑन
इमेजिनेशन की तकनीक का मुकाबला आर्म होल्डिंग्स के साथ
रिपोर्ट में उल्लेखित सूत्रों में से एक के अनुसार छंटनी का असर कंपनी की हर इकाई पर पड़ेगा। असल में इमेजिनेशन ऐसी तकनीक पर काम करती है, जिसका मुकाबला आर्म होल्डिंग्स के साथ है। यह बात हाल ही में सार्वजनिक हुई है। इससे पहले जनवरी 2020 में इमेजिनेशन ने कहा था कि उसने Apple के साथ एक बहुवर्षीय लाइसेंस समझौता किया है, जिसके तहत क्यूपर्टिनो, कैलिफ़ोर्निया स्थित फर्म को लाइसेंस शुल्क के बदले इमेजिनेशन की बौद्धिक संपदा की एक विस्तृत शृंखला तक पहुंच प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें: Jio Vs Airtel Vs Vi में कौन दे रहा है 84 दिन वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान?
इमेजिनेशन टेक्नोलॉजीज ने ऐलान किया है कि उसने Apple के साथ बहु-वर्षीय, बहु-उपयोग लाइसेंस समझौते को बदल दिया है, जिसकी पहली बार 6 फरवरी 2014 को घोषणा की गई थी। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, ‘एक नए बहु-वर्षीय लाइसेंस समझौते के साथ लाइसेंस शुल्क के बदले में Apple के पास इमेजिनेशन की बौद्धिक संपदा की व्यापक रेंज है’।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
10 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
12 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
15 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
17 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines