HP Smart Tank Printers लॉन्च, कम कीमत में मिल रहे हैं कमाल के फीचर्स! यहां जानें पूरी जानकारी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

HP Smart Tank Printers Launch Price in India: भारत में पीसी और प्रिंटर प्रमुख कंपनी एचपी (HP India) ने 13 दिसंबर, मंगलवार को नए स्मार्ट टैंक प्रिंटर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इस प्रिंटर के तीन मॉडल को लॉन्च किया है जिनकी कीमत अलग-अलग है। कंपनी के अनुसार स्मार्ट टैंक प्रिंटर्स (HP Smart Tank Printers) को भारतीय परिवारों, माइक्रो और स्मॉल बिजनेस की रोजमर्रा की प्रिंटिंग जरूरतों के लिए डिजाइन किया गया है। आइए आपको HP Smart Tank प्रिंटर्स के मॉडल्स, कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

कंपनी के मुताबिक प्रिंटर की नई रेंज उभरते उद्यमियों और व्यवसायों का समर्थन करने के लिए एक सहज सेटअप, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करती है, जिसमें सेल्फ-हीलिंग वाईफाई स्मार्ट एडवांस और स्मार्ट ऐप के साथ मोबाइल शामिल है।
और पढ़िए – OnePlus Community Sale: वनप्लस के टीवी, वॉच, स्मार्टफोन समेत कई डिवाइसों पर भारी छूट, जानिए ऑफर

प्री-फिल्ड इंक सप्लाई के साथ कंपनी के नए इंक टैंक प्रिंटर बिना रुकावट प्रिंटिंग के लिए 18,000 ब्लैक पेज या 6,000 कलर पेज तक प्रिंट कर सकते हैं। इसके अलावा प्रिंटर में स्याही के खत्म होने का पता लग सकता है, आसानी से स्याही की निगरानी और रखरखाव करने में मदद मिलती है।
इसमें ऊर्जा-बचत ऑटो ऑन/ऑफ तकनीक है जिससे यूजर्स को अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत न हो। प्रिंटर्स को 45 प्रतिशत पोस्ट-उपभोक्ता पुनर्चक्रित सामग्री के साथ टिकाऊ रूप से डिजाइन किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: