Apple का सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट आज यानी 9 सितंबर 2026 को होने जा रहा है. कंपनी अपने सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में iPhone 18 सीरीज के साथ कई नए प्रोडक्ट पेश कर सकती है. इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के अलावा कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश सकर सकती है. ऐसे में दुनियाभर के Apple फैंस की नजर इस इवेंट पर टिकी हुई है. खास बात यह है कि नए CEO जॉन टर्नस के लिए भी यह पहला बड़ा सार्वजनिक इवेंट होगा.
कितने बजे शुरू होगा Apple Event?
Apple का Surprise and Shine इवेंट 9 सितंबर को सुबह 10 बजे पैसिफिक टाइम यानी भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा. यह इवेंट कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित Apple Park में आयोजित किया जाएगा. कंपनी इस दौरान iPhone 18 सीरीज समेत कई नए प्रोडक्ट से पर्दा उठा सकती है.
फ्री में कहां देख सकेंगे Live?
Apple के इस इवेंट को घर बैठे फ्री में लाइव देखा जा सकेगा. इसके लिए यूजर्स Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV ऐप और कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल का इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी इसके लिए किसी तरह का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी.
iPhone 18 Pro और Pro Max पर रहेंगी नजरें
इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max हो सकते हैं. इनमें मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर कैमरा मिलने की बात कही जा रही है. इसके अलावा TSMC की 2nm तकनीक पर आधारित A20 Pro चिप, बेहतर बैटरी और नया Sky Blue Titanium फिनिश मिलने की उम्मीद है.
फोल्डेबल iPhone Ultra भी हो सकता है लॉन्च
Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone Ultra को भी पेश कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 7.8 इंच की अंदरूनी स्क्रीन होगी, जो किताब की तरह खुलेगी. वहीं बाहर करीब 5.3 इंच की स्क्रीन मिल सकती है. फोन में A20 Pro चिप, 12GB मेमोरी और दो 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे दिए जाने की खबर है. इसमें Face ID की जगह Touch ID मिलने की बात भी सामने आई है.
Apple Watch और AirPods भी हो सकते हैं लॉन्च
iPhone के अलावा Apple Watch Series 12 और Watch Ultra 4 भी इवेंट में पेश किए जा सकते हैं. Watch Series 12 में कुछ डिजाइन बदलाव और हेल्थ सेंसर से जुड़े अपडेट मिलने की चर्चा है. वहीं AirPods 5 को ANC और बिना ANC वाले दो वेरिएंट में लाया जा सकता है.
Smart Home प्रोडक्ट भी आ सकते हैं
Apple स्मार्ट होम सेगमेंट में भी नए प्रोडक्ट पेश कर सकती है. इनमें Apple TV 4K, HomePod mini और 7 इंच की स्क्रीन वाला Home Hub शामिल हो सकता है. हालांकि कैमरा वाले AirPods को 2027 का प्रोडक्ट बताया जा रहा है. इसके अलावा OLED iPad mini भी इवेंट में सरप्राइज के तौर पर दस्तक दे सकता है.
ये भी पढ़ें- Apple का लॉन्च इवेंट आज, जानें नए iPhones की संभावित कीमत और फीचर्स
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines