---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Aadhaar से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक? अभी चेक नहीं किया तो अटक सकते हैं बैंक और सरकारी काम 

अगर आपके Aadhaar से गलत या पुराना मोबाइल नंबर जुड़ा है, तो OTP नहीं आएगा और बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं तक सब रुक सकता है. UIDAI ने घर बैठे मोबाइल और ई-मेल वेरिफिकेशन का आसान तरीका दिया है, जिसे जानना हर आधारधारक के लिए जरूरी है.

---विज्ञापन---

Aadhaar Mobile Number Check: आज के समय में आधार कार्ड सिर्फ पहचान पत्र नहीं रह गया है, बल्कि बैंकिंग, सिम कार्ड, KYC और सरकारी योजनाओं जैसी कई जरूरी सेवाओं की चाबी बन चुका है. लेकिन अगर आपके Aadhaar से सही मोबाइल नंबर या ई-मेल ID लिंक नहीं है, तो OTP नहीं आता, काम अटक जाते हैं और फ्रॉड का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके आधार से आखिर कौन सा मोबाइल नंबर और ई-मेल ID जुड़ा हुआ है.

Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर और ई-मेल क्यों है जरूरी

आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ई-मेल ID आज लगभग हर डिजिटल सर्विस की बुनियाद बन चुके हैं. बैंक से जुड़ा कोई काम हो, सिम कार्ड का वेरिफिकेशन, ई-KYC या किसी सरकारी योजना का फायदा लेना हो, हर जगह OTP की जरूरत पड़ती है. अगर नंबर अपडेट नहीं है या गलत जुड़ा है, तो जरूरी सेवाएं बीच में ही रुक सकती हैं.

---विज्ञापन---

UIDAI ने दिया आसान समाधान

UIDAI ने आधारधारकों की इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए एक आसान सुविधा शुरू की है. अब आप घर बैठे यह जांच सकते हैं कि आपके Aadhaar से कौन सा मोबाइल नंबर और ई-मेल ID लिंक है. यह सुविधा UIDAI के myAadhaar पोर्टल और mAadhaar ऐप दोनों पर उपलब्ध है.

---विज्ञापन---

Aadhaar Mobile और Email Verification किसके लिए फायदेमंद

यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए काम का है, जिन्हें यह पता नहीं कि उनका कौन सा नंबर या ई-मेल आधार से जुड़ा है. जिनके मोबाइल पर OTP नहीं आता, जो पुराना नंबर भूल चुके हैं या जो किसी गलत लिंकिंग और फ्रॉड से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह सुविधा बेहद जरूरी है.

---विज्ञापन---

ऑनलाइन वेरिफिकेशन कैसे करें

आधार से लिंक मोबाइल नंबर या ई-मेल की जांच करना काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in खोलें या mAadhaar ऐप डाउनलोड करें.

---विज्ञापन---

Verify Email/Mobile Number ऑप्शन चुनें

वेबसाइट या ऐप खोलने के बाद आपको ‘Verify Email/Mobile Number’ का विकल्प दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें. अब आपसे पूछा जाएगा कि आप मोबाइल नंबर वेरिफाई करना चाहते हैं या ई-मेल ID. अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनें और 12 अंकों का Aadhaar नंबर दर्ज करें.

---विज्ञापन---

OTP के जरिए होगी पुष्टि

अब ‘Send OTP’ पर क्लिक करें. अगर आपका मोबाइल नंबर या ई-मेल आधार से लिंक होगा, तो उसी पर OTP आएगा. OTP को स्क्रीन पर दिए गए बॉक्स में डालते ही वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा और आपको पता चल जाएगा कि कौन सा कॉन्टैक्ट डिटेल आधार से जुड़ा है.

---विज्ञापन---

अगर नंबर या ई-मेल लिंक नहीं है तो क्या करें

अगर वेरिफिकेशन के दौरान पता चलता है कि आपका मोबाइल नंबर या ई-मेल Aadhaar से लिंक नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र जाना होगा, जहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद नया मोबाइल नंबर या ई-मेल ID अपडेट कराई जा सकती है. अपडेट के बाद आपको एक URN यानी Update Request Number मिलेगा, जिससे आप स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

आधार से जुड़ी छोटी सी चूक बड़े काम रोक सकती है. इसलिए बेहतर है कि समय रहते अपने Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर और ई-मेल ID की जांच कर लें, ताकि बैंक, सिम और सरकारी योजनाओं से जुड़े किसी भी जरूरी काम में परेशानी न आए.

ये भी पढ़ें- यूजर्स की मौज! Jio-Airtel नहीं ये कंपनी दे रही प्लान्स में फ्री एक्स्ट्रा डेटा का फायदा

---विज्ञापन---
First published on: Jan 14, 2026 10:59 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola