यूजर्स की मौज! Jio-Airtel नहीं ये कंपनी दे रही प्लान्स में फ्री एक्स्ट्रा डेटा का फायदा

नए साल में BSNL ने अपने यूजर्स की मौज करा दी है. कंपनी के कई पॉपुलर रिचार्ज प्लान्स में बिना कोई अतिरिक्त चार्ज लिए ज्यादा डेटा दिया जा रहा है. कई प्लान्स में एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिल रहा है और यह ऑफर 31 जनवरी तक वैलिड है. अगर आप सस्ता और ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो यह मौका मिस न करें और जानें कौन-से हैं ये रिचार्ज.

BSNL

BSNL ने दिया यूजर्स को तोहफा! (Photo-Pexels)

विज्ञापन

BSNL Extra Data Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स को नए साल से पहले बड़ी राहत दे दी है. क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर शुरू किए गए BSNL के खास रिचार्ज ऑफर अभी भी जारी हैं, जिनमें बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के ज्यादा डेटा दिया जा रहा है. खास बात यह है कि यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से मंथली से लेकर सालाना प्लान तक में एक्स्ट्रा डेटा का फायदा उठा सकते हैं. यह ऑफर 31 जनवरी तक वैलिड है, लेकिन इसका फायदा सिर्फ वही यूजर्स उठा पाएंगे जो इससे पहले रिचार्ज करवा लेते हैं.

BSNL के किन प्लान्स में मिल रहा है फ्री एक्स्ट्रा डेटा

BSNL ने अपने कई पॉपुलर रिचार्ज प्लान्स में डेटा बेनिफिट बढ़ा दिए हैं, जिससे यूजर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने का मौका मिल रहा है. कंपनी ने यह ऑफर सीमित समय के लिए रखा है ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इसका फायदा उठा सकें.

Advertisment

225 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

BSNL के 225 रुपये वाले प्लान में पहले 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, रोजाना 100 SMS और 2.5GB डेली डेटा मिलता था. अब ऑफर के तहत इसमें रोजाना 3GB डेटा दिया जा रहा है. यानी पूरे प्लान की वैलिडिटी में यूजर्स को करीब 14GB एक्स्ट्रा डेटा बिल्कुल फ्री मिल रहा है.

347 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

347 रुपये का यह प्लान 50 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. पहले इसमें रोजाना 2GB डेटा मिलता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 2.5GB डेली डेटा कर दिया गया है. इस बदलाव के बाद यूजर्स को कुल मिलाकर करीब 25GB अतिरिक्त डेटा का फायदा मिल रहा है, साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी शामिल हैं.

485 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

BSNL का 485 रुपये वाला प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी देता है. इसमें पहले रोजाना 2GB डेटा मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 2.5GB कर दिया गया है. इस ऑफर के चलते यूजर्स को करीब 36GB एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी जारी रहती है.

विज्ञापन

2,399 रुपये वाला सालाना प्लान

जो यूजर्स लंबी वैलिडिटी चाहते हैं, उनके लिए BSNL का 2,399 रुपये वाला प्लान काफी फायदेमंद हो गया है. यह प्लान पूरे एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है. पहले इसमें रोजाना 2GB डेटा मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 2.5GB कर दिया गया है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं.

किसके लिए कौन सा प्लान बेहतर

अगर आप कम कीमत में ज्यादा डेटा चाहते हैं तो BSNL के मौजूदा ऑफर्स काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. वहीं, अगर आप 5G डेटा और अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स चाहते हैं तो Jio का एनुअल प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. अब फैसला आपके इस्तेमाल और जरूरत पर निर्भर करता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ