हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

फोन में नहीं है इंटरनेट? तो अब ऐसे यूज कर सकेंगे बिना डेटा के WhatsApp

विज्ञापन

WhatsApp Tips and Trick: लोकप्रिय व्हाट्सएप का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। इसमें कई तरह के फीचर्स हैं जिससे ऐप को यूज करने का मजा दुगना हो जाता है। आमतौर पर व्हाट्सएप का यूज करने के लिए एक अच्छे कनेक्टिंग इंटरनेट की जरूरत होती है। एक बार को फोन का इंटरनेट स्लो भी होता है तब भी इस ऐप को यूज किया जा सकता है लेकिन अगर इंटरनेट ना हो तो इसे एक्सेस नहीं किया जा सकता है।

और पढ़िए – 22 रुपये के इस शानदार प्लान ने उड़ाए Airtel, Jio और Vi के छक्के! जानिए

इंटरनेट ना होने पर व्हाट्सएप चलाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लगता है। अगर हम आप से कहें कि व्हाट्सएप का इस्तेमाल बिना इंटरनेट के भी किया जा सकता है तो क्या आप यकीन करेंगे? अगर नहीं, तो हमारे द्वारा बताई जा रही व्हाट्सएप की ट्रिक को जानकर आप भी यकीन करने लगेंगे कि बिना इंटरनेट के भी व्हाट्सएप यूज किया जा सकता है। आइए आपको व्हाट्सएप की टिप्स एंड ट्रिक्स बताते हैं।

बिना इंटरनेट के WhatsApp का यूज!

बिना इंटरनेट के व्हाट्सएप यूज करने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ट्रिक का यूज आप आधिकारिक ऐप से तक सकते हैं। इसका फायदा उठाने के लिए फोन की नहीं बल्कि लैपटॉप या कंप्यूटर की जरूरत पड़ेगी। व्हाट्सएप वेब (WhatsApp Web) के जरिए आप बिना इंटरनेट के ऐप का यूज कर सकेंगे।

और पढ़िए – Twitter New Feature: ट्विटर पर आ रहा है गजब का फीचर्स, एक ट्वीट पर कर सकेंगे मल्टीपल मीडिया एड

अपनाएं ये WhatsApp Trick

व्हाट्सएप के मल्टी-डिवाइस फीचर की मदद से आप फोन में इंटरनेट ना होने पर भी इसका यूज कर सकते हैं। दरअसल, मल्टी-डिवाइस सपोर्ट की मदद डेस्कटॉप, टैबलेट पर वॉट्सएप वेब यूज किया जा सकता है। इसमें लॉग इन होने पर अगर फोन में इंटरनेट ना हो तब भी व्हाट्सएप का यूज किया जा सकता है। व्हाट्सएप वेब से मैसेज सेंड करते सकते हैं और रिसीव भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको मल्टी-डिवाइस बीटा का विकल्प चुनना होगा।

 

और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें