हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Instagram Reel की पसंदीदा धुन को बनाएं फोन की रिंगटोन, iPhone और Android पर ऐसे करें सेट

Instagram Reel में पसंद आया गाना या म्यूजिक अब फोन की रिंगटोन बनाना काफी आसान है. यहां कुछ आसान स्टेप्स में समझें कैसे Android और iPhone में इसे कैसे सेट किया जा सकता है.

विज्ञापन
Instagram Reel में पसंद आया गाना या म्यूजिक अब फोन की रिंगटोन बनाना काफी आसान है. (Image Credit-AI)

Instagram पर Reels देखते-देखते कई बार कोई गाना या धुन ऐसी पंसद आ जाती है, जिसे सुनने का मन बार-बार करता है. कई लोग चाहते हैं कि वही धुन फोन आने पर रिंगटोन के रूप में सुनाई दे. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसके लिए कोई बहुत मुश्किल तरीका अपनाने की जरूरत नहीं है. Android फोन में यह काम पहले से काफी आसान है, वहीं iOS 26 वाले iPhone में Apple ने इसे और आसान कर दिया है. कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके Instagram Reel की पसंदीदा धुन को फोन की रिंगटोन बनाया जा सकता है.

सबसे पहले Reel का वीडियो फोन में सेव करें

iPhone हो या Android सबसे पहले आपको उस इंस्टा रील को फोन में सेव करना होगा, जिसकी धुन आपको पसंद आई है. अगर रील में डाउनलोड का ऑप्शन उपलब्ध है तो सीधे उसे डाउनलोड किया जा सकता है. अगर डाउनलोड का ऑप्शन नहीं है तो रील के लिंक की मदद से उपलब्ध दूसरे टूल्स के जरिए वीडियो सेव किया जा सकता है.

रिंगटोन के लिए पसंदीदा हिस्सा चुनें

वीडियो फोन में सेव होने के बाद उसमें से उस हिस्से को चुनें, जिसे आप रिंगटोन बनाना चाहते हैं. इसके लिए वीडियो को ट्रिम किया जा सकता है. अगर पूरी क्लिप ही इस्तेमाल करनी है तो ट्रिम करने की जरूरत नहीं है. हालांकि iOS 26 में सीधे रिंगटोन बनाने के लिए ऑडियो फाइल 30 सेकंड या उससे कम की होनी चाहिए.

विज्ञापन

iPhone में iOS 26 से आसान हुआ काम

अगर आपके iPhone में iOS 26 है तो अब कस्टम रिंगटोन बनाने के लिए पहले की तरह GarageBand की जरूरत नहीं पड़ती. Apple ने फाइल्स ऐप के जरिए छोटी ऑडियो फाइल को सीधे रिंगटोन के तौर पर इस्तेमाल करने का ऑप्शन दिया है. इसके लिए आपके पास MP3 या M4A फॉर्मेट में ऑडियो फाइल होनी चाहिए.

वीडियो को Files ऐप में सेव करें

वीडियो डाउनलोड करने के बाद उसे Photos ऐप में खोलें. अब शेयर बटन पर टैप करें और Save to Files ऑप्शन चुने. इसके बाद वीडियो को iPhone के Files ऐप में सेव कर दें. ध्यान रखें कि वीडियो को सीधे रिंगटोन क तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, इसलिए पहले इसका ऑडियो निकालना होगा. 

विज्ञापन

वीडियो से MP3 या M4A ऑडियो बनाएं

अब वीडियो से सिर्फ ऑडियो निकालकर उसे MP3 या M4A फॉर्मेट में सेव करें. इसके बाद ऑडियो को 30 सेकंड या उससे कम लंबा रखें. iOS 26 में Files ऐप के जरिए सीधे रिंगटोन बनाने के लिए इन्हीं फॉर्मेट की छोटी ऑडियो फाइल का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Files ऐप से सीधे बनाएं रिंगटोन

अब iPhone में फाइल्स ऐप खोलें और उस फोल्डर में जाएं जहां ऑडियो फाइल सेव की गई है. ऑडियो फाइल पर लॉन्ग प्रेस करें और शेयर ऑप्शन चुनें. शेयर मेन्यू में आपको Use as Ringtone का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर टैप करते ही ऑडियो रिंगटोन के तौर सेट हो जाएगी. अगर यह विकल्प तुरंत दिखाई नहीं देता है तो Share मेन्यू में More पर जाकर इसे खोज सकते हैं.

विज्ञापन

रिंगटोन सेट होने के बाद आप इसे iPhone की Settings में जाकर भी देख सकते हैं. इसके लिए Settings खोलें और Sounds & Haptics में जाएं. यहां Ringtone विकल्प पर टैप करने के बाद आपकी नई रिंगटोन दिखाई देगी. इसे चुनकर आप इसे फोन की डिफॉल्ट रिंगटोन बना सकते हैं.

पुराने iPhone में GarageBand का लेना होगा सहारा

अगर आपके iPhone में iOS 26 नहीं है या Files ऐप में Use as Ringtone का विकल्प नहीं दिखाई देता है, तो GarageBand का इस्तेमाल किया जा सकता है. Apple के आधिकारिक तरीके में GarageBand के अंदर ऑडियो फाइल इंपोर्ट करके उसे रिंगटोन के रूप में एक्सपोर्ट किया जाता है. पुराने iOS वर्जन वाले iPhone में कस्टम रिंगटोन बनाने के लिए यह तरीका इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

Android फोन में रिंगटोन बनाना और भी आसान

Android फोन पर रील्स की धुन को रिंगटोन बनाना थोड़ा आसान है. सबसे पहले इंस्टाग्राम पर पंसद की रील खोलें और उसका लिंक कॉपी करें. इसके किसी उपलब्ध ऑनलाइन टूल की मदद से रील के वीडियो को ऑडियो में बदलकर फोन में डाउलोड कर लें.

Download फोल्डर से Ringtone फोल्डर में डालें

ऑडियो डाउनलोड होने के बाद फोन में फाइल्स ऐप खोलें और डाउनलोड फोल्डर में जाएं. यहां डाउलोड की गई ऑडियो फाइल मिलेगी. इसे कॉपी करके फोन के Ringtones फोल्डर में पेस्ट कर दें. इसके बाद फोन की रिंगटोन सेटिंग में जाने पर यह ऑडियो फाइल उपलब्ध हो जाएगी.

विज्ञापन

Settings से अपनी पसंद की धुन चुनें

अब Android फोन की Settings खोलें और Ringtone बदलने वाले विकल्प पर जाएं. फोन के मॉडल के हिसाब से यह विकल्प Sound & Vibration या इसी तरह के सेक्शन में मिल सकता है. यहां अपनी सेव की गई ऑडियो फाइल को चुनें और उसे रिंगटोन के तौर पर सेट कर दें. इसके बाद फोन आने पर वही धुन सुनाई देगी.

कॉपीराइट वाले म्यूजिक का रखें ध्यान

Instagram Reel के किसी म्यूजिक या ऑडियो को डाउनलोड करके रिंगटोन के रूप में इस्तेमाल करने से पहले उसके अधिकारों का ध्यान रखना जरूरी है. खास तौर पर कॉपीराइट वाले गाने या ऑडियो को दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल करने पर संबंधित अधिकार और शर्तें लागू हो सकती हैं. निजी इस्तेमाल और किसी कंटेंट को दोबारा प्रकाशित या व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल करने की स्थिति अलग हो सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढे़ं- 100% से कुछ ही देर में 30% पर आ गई फोन की बैटरी, ये 5 सेटिंग्स बदलते ही ठीक होगी परेशानी!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola