बिजली का बिल बढ़ते ही ज्यादातर लोग AC और फ्रिज को कम इस्तेमाल करने लगते हैं. कुछ लोग तो बिजली बचाने के लिए 5 स्टार AC और एनर्जी एफिशिएंट फ्रिज तक तक खरीद लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि महंगे और बिजली बचाने वाले अप्लायंस खरीदने के बाद भी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से बिल बढ़ सकता है? AC का तापमान बहुत कम रखना, फ्रिज की गलत सेटिंग और इस्तेमाल नहीं होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चालू छोड़ना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. अच्छी बात यह है कि रोजमर्रा की कुछ आदतें बदलकर बिजली की खपत कम करने में मदद मिल सकती है.
AC को 18 नहीं, 24 डिग्री पर चलाएं
गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग AC चालू करते ही उसका तापमान 18 या 20 डिग्री पर सेट कर देते हैं. उन्हें लगता है कि इससे कमरा जल्दी ठंडा होगा, लेकिन AC अपनी क्षमता के हिसाब से कमरे को ठंडा करता है. तापमान बहुत कम रखने पर कंप्रेसर को ज्यादा देर तक काम करना पड़ सकता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ सकती है.
ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) भी AC को 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाने की सलाह देता है. हर एक डिग्री तापमान बढ़ाने से करीब 6 प्रतिशत तक बिजली बचने का अनुमान है. हालांकि, वास्तविक बचत AC के मॉडल, कमरे के आकार, बाहर के तापमान और इस्तेमाल के समय पर निर्भर करती है.
रात में Sleep या Eco मोड का करें इस्तेमाल
अगर आप रातभर AC चलाकर सोते हैं तो Sleep या Eco मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये मोड जरूरत के हिसबा से कूलिंग को एडजस्ट करते हैं, जिससे बिजली की खपत काम करने में मदद मिल सकती है.
फ्रिज का तापमान भी सही रखना जरूरी
फ्रिज दिन-रात चलता है, इसलिए उसकी सेटिंग का असर भी बिजली के बिल पर पड़ता है. बहुत ज्यादा ठंडक पाने के लिए थर्मोस्टेट को सबसे कम तापमान पर रखना जरूरी नहीं है. सामान्य तौर पर फ्रिज के मुख्य हिस्से का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस और फ्रीजर का तापमान करीब माइनस 18 डिग्री सेल्सियस रखना सही माना जाता है. हालांकि, अपने फ्रिज के मॉडल के हिसाब से मैनुअल में दी गई सलाह जरूर देखें.
बार-बार दरवाजा खोलने से बचें
फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने या देर तक खुला रखने से ठंडी हवा बाहर निकल जाती है. इसके बाद अंदर का तापमान सही रखने के लिए कंप्रेसर को ज्यादा काम करना पड़ सकता है. इसी तरह, गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से भी अंदर का तापमान बढ़ सकता है. इसलिए खाना थोड़ा ठंडा होने के बाद ही फ्रिज में रखें.
फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर न रखें
फ्रिज को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां उसके आसपास हवा आने-जाने की पर्याप्त जगह हो. अगर फ्रिज दीवर से बिल्कुल सटा हुआ है तो गर्मी बाहर निकलने में परेशान हो सकती है. इससे कूलिंग सिस्टम को ज्यादा मेहनत करन पड़ सकती है. इसलिए फ्रिज लगाते समय कंपनी के निर्देशों के मुताबिक पीछे और आसपास उचित जगह छोड़ें.
Standby मोड में भी खर्च होती है बिजली
क्या आप जानते हैं कि टीवी, चार्जर और सेट-टॉप बॉक्स जैसे कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद होने के बाद भी प्लग में लगे रहने पर बिजली इस्तेमाल कर सकते हैं? इसे Standby या Phantom Power कहा जाता है. अलग-अलग उपकरणों में इसकी खपत अलग होती है, लेकिन लंबे समय तक यह खर्च बढ़ा सकती है.
जिन उपकरणों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, उनका स्विच बंद कर दें या सुरक्षित होने पर प्लग निकाल दें. स्मार्ट प्लग भी कुछ उपकरणों की Standby खपत रोकने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, फ्रिज जैसे उपकरणों को लगातार बिजली की जरूरत होती है, इसलिए उन्हें रोजाना प्लग से निकालने की जरूरत नहीं है.
ऊपर बताए गई टिप्स से कितनी बचत होगी, यह आपके घर में बिजली के इस्तेमाल और उपकरणों पर निर्भर करेगा. लेकिन रोजमर्रा की इन आदतों पर ध्यान देकर बिजली की खपत को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- AC को रिमोट से बंद करें या स्विच से? ज्यादातर लोग करते हैं ये बड़ी गलती
संबंधित खबरें
WhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
2 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
3 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
4 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
5 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
3 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines