कई बार फोन की Gallery साफ करते समय गलती से कोई ऐसी फोटो डिलीट हो जाता है, जिसे हम किसी भी कीमत पर खोनानहीं चाहते. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. फोटो डिलीट होने का मतलब हमेशा यह नहीं होता है कि वह हमेशा के लिए फोन से गायब हो गई है. Android फोन और iPhone दोनों में कुछ ऐसे ऑप्शन मिलते हैं, जिनकी मदद से हाल ही में डिलीट हुई फोटो को वापस पाया जा सकता है.

Android में Google Photos से फोटो करें Restore

अगर आप Android फोन इस्तेमाल करते हैं और उसमें Google Photos मौजूद है तो सबसे पहले ऐप खोलें. इसके बाद Collections या Library सेक्शन में जाएं और Trash या Bin का विकल्प खोलें. यहां हाल ही में डिलीट की गई तस्वीरें दिखाई दे सकती हैं. जिस फोटो को वापस लाना है उसे चुनें और Restore पर टैप कर दें. इसके बाद फोटो दोबारा आपकी लाइब्रेरी में दिखाई देने लगेगी.

---विज्ञापन---

Gallery का Recently Deleted फोल्डर भी देखें

अलग-अलग Android फोन में गैलरी ऐप और उसके ऑप्शन्स का नाम थोड़ा अलग हो सकता है.  Samsung, Xiaomi, OnePlus, Vivo और दूसरे ब्रांड के फोन में Recently Deleted, Trash या Recycle Bin जैसा विकल्प मिल सकता है. इसलिए अगर फोटो सीधे फोन की गैलरी से डिलीट हुई है, तो इन फोल्डर्स को जरूर चेक करें.

iPhone में ऐसे वापस लाएं डिलीट फोटो

iPhone में भी फोटो डिलीट करने के बाद वह तुरंत हमेशा के लिए खत्म नहीं होती. इसके लिए सबसे पहले Photos ऐप खोलें और Recently Deleted एल्बम में जाएं. यहां हाल ही में डिलीट की गई तस्वीरें मिल सकती हैं. जिस फोटो को वापस लाना है उसे चुनें और रिकवर ऑप्शन पर टैप करें और इसके बाद वो तस्वीर आपको लाइब्रेरी में दिखे लगेगी.

---विज्ञापन---

Google Photos और iCloud Backup भी करें चेक

अगर डिलीट हुई फोटो Trash या Recently Deleted फोल्डर में नहीं मिल रही है, तो Cloud Backup जरूर चेक करें. Android यूजर्स Google Photos में अपने दूसरे डिवाइस या पुराने बैकअप को देख सकते हैं. वहीं iPhone यूजर्स iCloud Photos और उपलब्ध iCloud Backup की जांच कर सकते हैं. हो सकता है फोटो किसी पुराने बैकअप में सुरक्षित हो.

Trash से भी फोटो डिलीट हो गई तो?

अगर फोटो Trash या Recently Deleted फोल्डर से भी डिलीट हो चुकी है, तो उसे वापस पाना काफी मुश्किल हो सकता है. ऐसी स्थिति में फोन का इस्तेमाल कम करना बेहतर है, क्योंकि नया डेटा पुराने डिलीट हुए डेटा की जगह राइट कर सकता है. इससे पुरानी फोटो को रिकवर करने की संभावना कम हो सकती है।

---विज्ञापन---

किसी भी Recovery App को तुरंत डाउनलोड न करें

डिलीट फोटो वापस लाने के चक्कर में किसी अनजान Recovery ऐप को तुरंत डाउनलोड करने से बचें। ऐसे ऐप्स आपकी Privacy और Security के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं. इसलिए पहले फोन के अपने Trash, Recently Deleted और Cloud Backup जैसे विकल्पों को ही चेक करना बेहतर है.

ये भी पढ़ें- फोन की बैटरी कुछ ही घंटों में हो जाती है खत्म? ये 4 सेटिंग तुरंत कर लें चेक 

---विज्ञापन---