हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आप भी करते हैं IRCTC ऐप का इस्तेमाल, तो इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
IRCTC

IRCTC: पहले के जमाने में लोगों को रेलवे टिकट लेने के लिए स्टेशन के टिकट काउंटर पर जाना पड़ता था, लेकिन बढ़ते टेक्नोलॉजी के साथ आज के समय में लोग घर बैठे रेलवे टिकट बुक कर रहे हैं। हालांकि, जितनी तेजी से टेक्नोलॉजी का विस्तार हो रहा है, उतने ही अधिक ऑनलाइन फ्रॉड का का मामला भी बढ़ रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर आईआरसीटीसी के फेक ऐप्स भी वायरल हो रहे हैं, जो बिलकुल असली ऐप जैसा दिख रहा है। ऐसे में अगर आप भी आईआरसीटीसी ऐप को डाउनलोड करने की सोच रहे हैं, तो आपको बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है।

यहां हम आपको आइआरसीटीसी के ऑफिशियल यानी असली ऐप को पहचानने का तरीका बता रहे हैं। इसके बाद आप आसानी से आईआरसीटीसी ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

एक ही असली ऐप है

आपको बता दें कि, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) टिकट बुकिंग (Train Ticket Booking Online in Mobile) के लिए मात्र एक ही ऐप उपलब्ध कराती है, जिसका नाम IRCTC Rail Connect है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः तेज बरसात में भी नहीं खराब होंगे आपके Smartphones से लेकर अन्य गैजेट्स! बस इन बातों का रखें ध्यान

IRCTC के असली ऐप को कैसे पहचानें?

अब, बात करें आईआरसीटीसी के असली ऐप को पहचानने की तो, आपको गूगल प्ले स्टोर से IRCTC Rail Connect नाम ऐप को ही डाउनलोड करना होगा। हालांकि, डाउनलोड करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। क्योंकि, इस नाम से फर्जी ऐप भी दिखाई दे सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करते समय IRCTC Rail Connect Official लिखा जरूर देखें। इसके साथ ही आपको बता दें कि, असली ऐप को 5 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है और इसे 3.7 रेटिंग मिली है।

विज्ञापन

कुल मिलाकर आईआरसीटीसी के असली ऐप को डाउनलोड करते समय आपको इन बातों का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola