Hide WhatsApp Chat: Google Chrome की इस सेटिंग से छिपाएं पर्सनल WhatsApp चैट, जानें आसान तरीका
Edited By News24 हिंदी

know how to hide WhatsApp Chats
Edited By News24 हिंदी

know how to hide WhatsApp Chats
कंप्यूटर या लैपटॉप में WhatsApp चलाने के लिए ज्यादातर लोग Google Chrome की मदद लेते हैं। घर या दफ्तर में काम करते समय कई बार लोगों की नजर डेस्कटॉप पर पड़ जाती है। ऐसी स्थिति में पर्सनल चैट लीक होने की संभावना रहती है। इन चैट्स को आप गूगल क्रोम एक्सटेंशन से बेहद आसानी से हाइड कर सकते हैं।अगर आप WhatsApp web का इस्तेमाल करते हैं तो पर्सनल चैट को कैसे हाईड करें इसके बारे में जरूर जान लें।
पर्सनल WhatsApp चैट को हाइड करने के लिए फ्री में एक गूगल क्रोम एक्सटेंशन उपलब्ध है। इंटरनेट से Privacy Extension For WhatsApp Web डाउनलोड करने के बाद इसे इंस्टॉल कर लें। आपको बताते चले कि इसे विंडो और आईओएस दोनों डिवाइस मैं इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एक्सटेंशन को इंस्टॉल करने के बाद क्रोम की सेटिंग में जाकर कुछ बदलाव करने होंगे।
1. सबसे पहले क्रोम एक्सटेंशन इंस्टॉल करने के बाद ही इसे ब्राउज़र में ऐड कर लें।
2. गूगल क्रोम में Add to Chrome पर क्लिक करने के बाद एड क्रोम एक्सटेंशन पर टैप करें।
3. इसके बाद टर्म एंड कंडीशन पर पढ़ कर हाइड चैट ऑप्शन को इनेबल करें।
4. सेटिंग को इनेबल करने के बाद गूगल क्रोम विंडो को बंद कर दोबारा से ओपन करें।
5. अब आप गूगल क्रोम पर WhatsApp वेब खोलें।
6. इसके बाद आपको चैट्स हाइड मिलेंगे।
आपको बताते चलें कि वॉट्सऐप चैट्स हाइड करने के बाद कोई भी इसे नहीं देख पाएगा। इन चैट्स को देखने के लिए भी एक आसान ट्रिक है। किसी भी मैसेज को देखने के लिए माउस के कर्सर का इस्तेमाल करें। आप जिससे भी चैट करना चाहते हैं या पुराने मैसेज देखना चाहते हैं उस कॉन्टैक्ट पर क्लिक करें। इस तरह आप हाइड मैसेज देख सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: