फोन में फोटो, वीडियो, WhatsApp मीडिया और कई सारे ऐप्स जमा होते रहते हैं. धीरे-धीरे मेमोरी फुल हो जाती है और फिर फोन स्लो चलने लगता है. कई बार नए ऐप्स डाउनलोड करने या जरूरी फाइल सेव करने में भी परेशानी होने लगती है. ऐसे में फोन की मेमोरी को सही तरीके से मैनेज करना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है. अगर आपके फोन का स्टोरेज भी बार-बार फुल हो जाता है, तो कुछ आसान तरीकों से आप काफी जगह खाली कर सकते हैं.
फोन की मेमोरी खाली करने के 4 तरीके
1. सबसे पहले चेक करें, कहां भर रहा है स्टोरेज
फोन की मेमोरी खाली करने से पहले ये जानना जरूरी है कि सबसे ज्यादा स्टोरेज किस चीज ने घेर रखा है. इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं और स्टोरेट के ऑप्शन पर टैप करें. यहां आपको Photos, Videos, Apps और Downloads जैसी कैटेगरी दिखाई देंगी. इससे पता चल जाएगा कि फोन में सबसे ज्यादा जगह कहां इस्तेमाल हो रही है.
Smart Storage फीचर भी आएगा काम
अगर आपके फोन में Smart Storage का विकल्प मौजूद है, तो इसे ऑन कर सकते हैं. यह फीचर Google Photos पर बैकअप हो चुकी कुछ फोटो और वीडियो को फोन से हटाकर स्टोरेज खाली करने में मदद करता है. हालांकि, यह फीचर तभी काम करेगा जब संबंधित सेटिंग उपलब्ध हो और उसकी शर्तें पूरी हों. इसे इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपकी जरूरी फोटो और वीडियो का बैकअप सही तरीके से हो चुका है.
2. ऐप्स का कैशे क्लियर करके खाली करें जगह
फोन में इस्तेमाल होने वाल ऐप्स समय के साथ अस्थायी फाइलें जमा कर लेते हैं. इन्हें कैसे कहा जाता है. कई बार ये फाइलें काफी जगह घेरने लगती हैं. इन्हें हटाने के लिए सेटिंग्स और Apps का ऑप्शन खोलें. अब Instagram, YouTube या Chrome जैसे ऐप्स को चुनें और Storage में जाकर Clear Cache पर टैप करें.
Clear Data पर टैप करने से बचें
कैशे साफ करते समय Clear Cache और Clear Data के बीच का अंतर समझना जरूरी है. Clear Cache से अस्थायी फाइलें हटती हैं, जबकि Clear Data करने पर ऐप का स्थानीय डेटा और सेटिंग्स हट सकती हैं. कुछ ऐप्स में आपको दोबारा लॉगिन भी करना पड़ सकता है. इसलिए स्टोरेज खाली करने के लिए Clear Cache का ही इस्तेमाल करें.
3. इस्तेमाल नहीं होने वाले ऐप्स को करें ऑटो आर्काइव
कई बार फोन में ऐसे ऐप्स भी पड़े रहते हैं, जिनका इस्तेमाल महीनों से नहीं किया गया है. इन्हें एक-एक करके हटाने के बजाय Google Play Store का Automatically archive apps फीचर काम आ सकता है. इसके लिए Play Store खोलें, अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें और Settings में जाकर General सेक्शन खोलें. यहां Automatically archive apps का विकल्प दिखाई देने पर इसे ऑन कर दें.
ऐप हटेगा, लेकिन उसका डेटा रह सकता है सुरक्षित
इस फीचर की मदद से कम इस्तेमाल होने वाले कुछ ऐप्स का साइज कम किया जा सकता है या उनके ऐप हिस्से को हटाया जा सकता है, जबकि व्यक्तिगत डेटा सुरक्षित रह सकता है. जरूरत पड़ने पर ऐप को दोबारा डाउनलोड किया जा सकता है. हालांकि, यह सुविधा हर ऐप के लिए उपलब्ध नहीं होती और दोबारा डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ सकती है.
4. फालतू डाउनलोड और ऑफलाइन फाइलें हटाएं
फोन में PDF, मीम्स, WhatsApp वीडियो और दूसरी फाइलें डाउनलोड होती रहती हैं. इनमें से कई फाइलें काम खत्म होने के बाद भी फोन में पड़ी रहती हैं. इन्हें हटाने के लिए Downloads फोल्डर खोलें या Files by Google ऐप का इस्तेमाल करें. यहां पुरानी और गैर-जरूरी फाइलों को पहचानकर डिलीट कर दें. ध्यान रखें कि जरूरी दस्तावेज हटाने से पहले उन्हें एक बार जरूर चेक कर लें.
Netflix और Spotify के डाउनलोड भी करें चेक
कई बार फोन का स्टोरेज सिर्फ फोटो और वीडियो की वजह से नहीं, बल्कि ऑफलाइन डाउनलोड की गई फिल्मों, गानों और वेब सीरीज के कारण भी भर जाता है. YouTube Music, Spotify और Netflix जैसे ऐप्स खोलकर देखें कि कौन-सा कंटेंट डाउनलोड करके रखा गया है. जो गाने या फिल्में अब जरूरी नहीं हैं, उन्हें Remove Download के विकल्प से हटा दें.
महीने में एक बार करें फोन की सफाई
फोन का स्टोरेज फुल होने का इंतजार करने के बजाय महीने में एक बार उसकी सफाई करना बेहतर है. गैर-जरूरी फाइलें हटाएं, ऐप्स का कैशे साफ करें और ऑफलाइन डाउनलोड की समीक्षा करें. इससे फोन में नई फोटो, वीडियो और ऐप्स के लिए जगह बनी रहेगी. साथ ही, स्टोरेज की कमी के कारण होने वाली परेशानियों से भी बचने में मदद मिलेगी.
ये भी पढे़ं- कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? एंड्रॉयड फोन में ऐसे करें चेक, जानें ऑफ करने का तरीका
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
2 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
4 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines