हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

घर का Wi-Fi धीमा चल रहा है? ये आसान टिप्स तुरंत बढ़ा देंगे इंटरनेट स्पीड

अगर आपका Wi-Fi धीमा चलता है, स्ट्रीमिंग रुकती है या ऑनलाइन काम में दिक्कत आती है, तो ये आसान और प्रैक्टिकल टिप्स अपनाकर स्पीड तुरंत बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन
ऐसे बढ़ाए घर के WiFi की स्पीड. (Photo-Freepik)

How to Fix Slow WiFi Speed: ऑनलाइन क्लास, वर्क फ्रॉम होम, मूवी स्ट्रीमिंग या गेमिंग- आज हर काम तेज इंटरनेट पर निर्भर है. ऐसे में अगर Wi-Fi बार-बार स्लो हो जाए, तो काम रुक जाता है और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है. अच्छी बात यह है कि कुछ साधारण बदलाओं से आप अपने घर के इंटरनेट की स्पीड तुरंत सुधार सकते हैं. यहां वही आसान, प्रैक्टिकल टिप्स दिए गए हैं जो इंटरनेट विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं.

राउटर को सही जगह रखें

Wi-Fi की स्पीड काफी हद तक राउटर की लोकेशन पर निर्भर करती है. कई लोग इसे दीवारों के पीछे या किसी कोने में छिपा देते हैं, जिससे सिग्नल कमजोर हो जाता है. राउटर को हमेशा खुले स्थान पर रखें और उसके आसपास कोई रुकावट न हो. इससे घर के हर हिस्से में मजबूत सिग्नल पहुंचता है और स्पीड स्थिर रहती है.

दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से दूरी रखें

Bluetooth स्पीकर, कॉर्डलेस फोन और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आपके Wi-Fi सिग्नल में दखल डालते हैं. इससे इंटरनेट की स्पीड गिर सकती है. राउटर को ऐसे उपकरणों से दूर रखना बेहतर है. अलग-अलग डिवाइसों के बीच सही दूरी रखने से कनेक्शन ज्यादा स्थिर और तेज मिलता है.

विज्ञापन

कम डिवाइस जोड़ें, स्पीड खुद बढ़ जाएगी

अगर एक ही Wi-Fi पर बहुत सारे फोन, लैपटॉप या स्मार्ट डिवाइस जुड़े हों, तो इंटरनेट सभी में धीमा हो जाता है. जो डिवाइस इस्तेमाल में नहीं हैं, उन्हें डिसकनेक्ट कर दें. इससे बचे हुए डिवाइस को ज्यादा बैंडविड्थ मिलेगी और आपका ब्राउज़िंग, स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गेमिंग अनुभव बेहतर हो जाएगा.

पुराने राउटर को अपग्रेड करें

3- 4 साल पुराना राउटर आपकी इंटरनेट स्पीड को सीमित कर सकता है. नए डुअल-बैंड या ट्राइ-बैंड राउटर, खासकर Wi-Fi 6 या Wi-Fi 6E सपोर्ट वाले, बेहतर और तेज इंटरनेट देने के लिए बनाए गए हैं. ये मॉडर्न राउटर्स ज्यादा डिवाइस आसानी से संभाल लेते हैं और पूरे घर में मजबूत नेटवर्क देते हैं.

विज्ञापन

फर्मवेयर अपडेट करते रहें

राउटर के फर्मवेयर को अपडेट करना उतना ही जरूरी है जितना मोबाइल के सॉफ्टवेयर अपडेट. इससे न सिर्फ स्पीड सुधरती है, बल्कि नेटवर्क की सुरक्षा भी मजबूत होती है. अपडेटेड फर्मवेयर आपका डेटा सुरक्षित रखता है और इंटरनेट कनेक्शन को ज्यादा स्थिर बनाता है.

इन आसान तरीकों को अपनाकर आप अपने घर के Wi-Fi की स्पीड में बड़ा सुधार ला सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Lava Agni 4 5G: iPhone जैसा एक्शन बटन और दमदार डिस्प्ले के साथ इस दिन होगा लॉन्च

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola