---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Lava Agni 4 5G: iPhone जैसा एक्शन बटन और दमदार डिस्प्ले के साथ इस दिन होगा लॉन्च

लावा का नया Lava Agni 4 5G स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है. इसमें iPhone जैसा कस्टमाइजेबल एक्शन बटन, 6.67-इंच 1.5K+ AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर और दमदार कैमरा सेटअप मिलेगा. देखिए इसकी डिटेल्स.

---विज्ञापन---

Lava Agni 4 5G: लावा अपना नया स्मार्टफोन Lava Agni 4 5G लॉन्च करने वाला है, और यह फोन आते ही चर्चा में छा जाएगा. इसमें iPhone जैसा कस्टमाइजेबल एक्शन बटन, दमदार डिस्प्ले और हाई-एंड स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं. फोन को दो कलर ऑप्शन – Lunar Mist और Phantom Black में पेश किया जाएगा. कंपनी इसे 20 नवंबर को लॉन्च करेगी.

iPhone जैसा एक्शन बटन

Lava Agni 4 5G में एक स्पेशल कस्टमाइजेबल एक्शन बटन मिलेगा. यह बटन शॉर्टकट के रूप में काम करेगा. यूजर्स इसे एक क्लिक से किसी भी ऐप को खोलने या किसी अन्य जरूरी काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

पावरफुल प्रोसेसर

फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर, LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज का इस्तेमाल होगा. इसके साथ ही इसमें VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा, जो फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी ठंडा रखेगा.

दमदार डिस्प्ले

Lava Agni 4 5G में 6.67-इंच का 1.5K+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस, 10-बिट कलर डेप्थ और 446 PPI पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करेगा. तेज धूप में भी स्क्रीन क्लियर और ब्राइट दिखाई देगी.

---विज्ञापन---

मजबूत और स्टाइलिश बिल्ड

फोन का बैक मैट AG ग्लास से बना है और 1.7 मिमी अल्ट्रा-स्लिम बेजल्स के साथ एल्युमीनियम अलॉय मेटल फ्रेम दिया गया है. यह IP64 रेटेड है, यानी 1 घंटे तक बारिश में भी टिक सकता है. इसके अलावा इसमें सुपर एंटी-ड्रॉप डायमंड फ्रेम और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी है. गीले हाथों से इस्तेमाल के लिए वेट-टच कंट्रोल भी दिया गया है.

शानदार कैमरा

फोन के रियर में पिल शेप कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें 50MP OIS प्राइमरी लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा. सेल्फी के लिए 50MP AI कैमरा है. दोनों कैमरे 4K@60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे.

---विज्ञापन---

दो खूबसूरत कलर ऑप्शन

Lava Agni 4 5G दो कलर में लॉन्च होगा – Lunar Mist और Phantom Black. ये कलर फोन को प्रीमियम लुक और आकर्षक अपील देंगे.

ये भी पढ़ें- OpenAI ने लॉन्च किया WhatsApp जैसा Group Chats फीचर, जानें कैसे काम करेगा नया अपडेट

---विज्ञापन---
First published on: Nov 16, 2025 09:28 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola