How to Remove Virus from Smartphone : आजकल, मैलवेयर और अन्य हानिकारक सॉफ़्टवेयर से निपटना दुर्भाग्य से हमारे डिजिटल जीवन का हिस्सा बन गया है। फोन में कब कहां से कौन-सा वायरस आ जाए कहना काफी मुश्किल है। कुछ मामलों में तो मैलवेयर के जरिए भी हैकिंग अटैक देखने को मिले हैं। जिसके बाद बहुत से लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई गंवाई है। कई मालिसियस वायरस तो आपके फोन को पूरी तरह से कंट्रोल भी कर सकते हैं। जिससे बैंकिंग डिटेल्स चुराना किसी भी हैकर के लिए काफी आसान हो जाता है।
सौभाग्य से, Google ने एंड्रॉयड पर मैलवेयर से निपटने और यहां तक कि उसे हटाने के कुछ तरीके शेयर किए हैं, लेकिन इससे पहले हम आपको उन संकेतों के बारे में बताएंगे जो ये बताते हैं कि आपके फोन में कोई मैलवेयर है या नहीं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
वीडियो से भी जानें वायरस से बचने के टिप्स
Smartphone में वायरस होने के Signs
- फोन की स्पीड काफी स्लो हो जाती है।
- Google उन अकाउंटस को अपने आप साइन आउट कर देता है जहां कंपनी को वायरस होने का खतरा लगता है।
- कई बार स्मार्टफोन पर ऐसे पॉप-अप और विज्ञापन दिखते हैं जो वहां नहीं होने चाहिए।
- कई बार कुछ ऐप्स जरूरत से ज्यादा स्टोरेज घेरने लगते हैं।
- आपका ब्राउज़र अपने आप रैंडम वेबसाइटों या एडल्ट कंटेंट पर रीडायरेक्ट होने लगता है।
- आपके दोस्तों और परिवार को ऐसे मैसेज प्राप्त होते हैं जो आपने कभी नहीं भेजे।
इस वीडियो से जानें कैसे हटाएं Virus Notification
वायरस से कैसे रखें खुद को सुरक्षित?
- Google का कहना है कि सबसे पहले ये चेक करें कि आपका प्ले प्रोटेक्ट ऑन है या नहीं। अगर नहीं तो सबसे पहले प्ले स्टोर में जाकर इसे ऑन करें। इसके लिए प्ले स्टोर पर जाएं, प्रोफाइल आइकन पर टैप करें, प्ले प्रोटेक्ट पर जाएं, सेटिंग्स पर क्लिक करें और प्ले प्रोटेक्ट के साथ स्कैम ऐप्स को ऑन करें।
- साथ ही अपने डिवाइस को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर अपडेट करें। अगर आपके डिवाइस पर अब सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिल रहे हैं, तो जितना जल्दी हो सके अपने डिवाइस को बदल लें।
- Google Play स्टोर या ऐप स्टोर के बाहर से ऐप्स इंस्टॉल करने से बचें। इंटरनेट पर आज हर जगह आपको फ्री में पेड़ एपीके मिल जाएंगे लेकिन ये फ्री ऐप्स आपके बैंक अकाउंट को खाली भी कर सकते हैं। यहां तक की अगर कोई बैंक ऐप जिसे इंस्टॉल करने के लिए कोई एजेंट आप पर दबाव बना रहा हो उसे तब तक इनस्टॉल न करें जब तक इसके सही होने का पता न लग जाए।
- Google आपको वायरस की पहचान करने के लिए सिक्योरिटी चेकउप करने की भी सुविधा देता है। इसके लिए अपने एंड्रॉइड फोन या टैबलेट पर, अपनी किसी भी सिक्योरिटी इशू के समाधान के लिए https://myaccount.google.com/security-checkup इस वेबसाइट पर जाएं।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 hr agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
3 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
6 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
8 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines