अगर आप कर्मचारी राज्य बीमा योजना यानी ESIC से जुड़े हैं तो आपके लिए e-Pehchan Card काफी काम की चीज है. बीमारी या किसी इमरजेंसी के समय इलाज के लिए ESIC कार्ड की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में अगर कार्ड घर पर रखा है या HR से लेना पड़े तो परेशानी हो सकती है. इस समस्या से बचने के लिए आप अपने फोन में ही इसे डाउनलोड करके रख सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ UMANG ऐप की जरूरत होगी और कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करना होगा.
क्या है e-Pehchan Card और क्यों है जरूरी?
ई-पहचान कार्ड (e-Pehchan Card) कर्मचारी राज्य बीमा निगम जारी करता है. एक डिजिटल पहचान और स्वास्थ्य कार्ड है. ये कार्ड इस बात का प्रमाण होता है कि श्रमिक या कर्मचारी कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) योजना के तहत रजिस्टर्ड है. इसकी मदद से कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य देश के ESI अस्पतालों और डिस्पेंसरी में मुफ्त इलाज व अन्य चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं. ऐसे में ESIC अस्पतालों और डिस्पेंसरी में इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए ESIC कार्ड या e-Pehchan Card दिखाना जरूरी होता है. फोन में कार्ड सेव होने से जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से दिखाया जा सकता है.
इमरजेंसी में आएगा काम
किसी मेडिकल इमरजेंसी में अस्पताल पहुंचने के बाद कागजी कार्ड ढूंढना या HR और ऑफिस से संपर्क करना मुश्किल हो सकता है. ऐसे समय में फोन में मौजूद ई-पहचान कार्ड काफी मददगार साबित हो सकता है. इसे पहल से डाउनलोड करके रखने पर आप अपनी पहचान आसानी से साबित कर सकत हैं और अपने या परिवार के सदस्यों के लिए मिलने वाली ESIC सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें-Jio का धांसू रिचार्ज! सिर्फ ₹77 में 3GB डेटा के साथ फ्री मिलेगा SonyLIV का मजा
UMANG ऐप से ऐसे डाउनलोड करें कार्ड
- सबसे पहले UMANG ऐप खोलें.
- इसके बाद ESIC सर्विस पर जाएं.
- यहां मेनू में आपको Download e-Pehchan Card का ऑप्शन दिखाई देगा.
- इस पर क्लिक करने के बाद अपना मोबाइल नंबर या इंश्योरेंस नंबर यानी IP नंबर दर्ज करें.
OTP से पूरा होगा वेरिफिकेशन
जानकारी दर्ज करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. इस OTP को दर्ज करे वेरिफिकेश पूरा करें. प्रोससे पूरा होने के बाद आपका e-Pehchan Card स्क्रीन पर दिखाई देगा. यहां इसे डाउनलोड करके अपने फोन में PDF फाइल के रूप में सेव कर सकते हैं.
कार्ड डाउनलोड करने से पहले ये बात जरूर जांचें
UMANG ऐप से e-Pehchan Card डाउनलोड करने के लिए यह जरूरी है कि आपकी कंपनी या एम्लॉयर ने ESIC पोर्टल पर आपकी जानकारी अपडेट कर रखी हो. साथ ही आधार लिंकिंग की प्रक्रिया भी पूरी होनी चाहिए. अगर ये जानकारी अपडेट नहीं है तो कार्ड जेनरेट करने में परेशानी आ सकती है.
कंपनी से ऐसे कंफर्म करें जानकारी
अगर e-Pehchan Card डाउनलोड नहीं हो रहा है तो सबसे पहले अपनी कंपनी या HR से संपर्क करें. उनसे कंफर्म करें कि ESIC पर आपका रजिस्ट्रेशन सही है और आधार लिंकिंग समेत जरूरी जानकारी अपडेट है या नहीं. जानकारी सही होने के बाद दोबारा UMANG ऐप के जरिए कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- iPhone X यूजर्स के लिए बुरी खबर! Apple ने बंद किया हार्डवेयर सपोर्ट, अब नहीं मिलेगी ये जरूरी सर्विस
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
2 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines