खबर की मुख्य बातें:-
- ड्राइविंग लाइसेंस (DL) कार्ड खराब, कट-फट या गुम होने पर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे अपने मोबाइल से डिजिटल DL डाउनलोड कर सकते हैं.
- DigiLocker, mParivahan ऐप, WhatsApp DigiLocker सेवा और Parivahan पोर्टल के जरिए कुछ आसान स्टेप्स में ड्राइविंग लाइसेंस निकाला जा सकता है.
- DigiLocker से डाउनलोड किया गया डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस कानूनी रूप से मान्य होता है और जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक पुलिस को दिखाया जा सकता है.
ड्राइविंग लाइसेंस (DL) वाहन चलाने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है, जिसे ट्रैफिक पुलिस अक्सर मांगती है. लेकिन कई बार लंबे समय तक इस्तेमाल करने के कारण लाइसेंस कार्ड खराब हो जाता है, उसकी प्रिंटिंग मिटने लगती है या फिर कार्ड कहीं खो जाता है. ऐसी स्थिति में नया कार्ड आने का इंतजार करने में काफी वक्त बीत जाता है, लेकिन अब इंतजार करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि अब आप अपने स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे ही अपना डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड कर सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए हैं, जहां से आप अपना DL आसानी से निकाल सकते हैं. इसके लिए DigiLocker ऐप, mParivahan ऐप, परिवहन सेवा पोर्टल और WhatsApp सेवा का इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए जानते हैं इन सभी तरीकों से ड्राइविंग लाइसेंस कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें:- AC Cooling Problem in Monsoon: बारिश के बाद AC ने ठंडी हवा देना कर दिया है एकदम क
---विज्ञापन---
DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें ड्राइविंग लाइसेंस
DigiLocker भारत सरकार का डिजिटल डॉक्यूमेंट प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपने कई जरूरी सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रख सकते है. इसमें ड्राइविंग लाइसेंस भी डाउनलोड किया जा सकता है और उसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इस प्लेटफार्म से ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या इसकी आधिकारिक वेबसाइट खोलें.
---विज्ञापन---
- इसके बाद अपने मोबाइल नंबर से DigiLocker अकाउंट में लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद सर्च बॉक्स में 'Driving License' लिखकर खोजें.
- अब अपने राज्य के परिवहन विभाग (Transport Department) को चुनें और अपना DL नंबर दर्ज करें.
- जरूरी जानकारी भरने के बाद आपका डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
- ध्यान रखें कि DigiLocker से मिलने वाला DL सामान्य कार्ड से अलग दिखाई दे सकता है, लेकिन यह डिजिटल रूप से मान्य दस्तावेज होता है, जरूरत पड़ने पर इसे ट्रैफिक पुलिस या अन्य जगहों पर दिखाया जा सकता है.
इस ऐप से मिलेगा QR कोड वाला DL
- डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करने का एक और आसान तरीका mParivahan ऐप है.
- यह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) का आधिकारिक ऐप है. यहां से लाइसेंस हासिल करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में mParivahan ऐप डाउनलोड करें और लॉगिन करें.
- ऐप खोलने के बाद 'Create Virtual DL' विकल्प पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और जन्म तारीख (Date of Birth) दर्ज करें.
- जानकारी सही होने पर आपके मोबाइल स्क्रीन पर QR कोड वाला वर्चुअल ड्राइविंग लाइसेंस दिखाई देगा.
- इस डिजिटल DL को आप अपने फोन में सेव कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर ऑफलाइन भी दिखा सकते हैं, इस लाइसेंस को लेकर कोई आपको रोक-टोक नहीं कर सकता है.
WhatsApp से कैसे मिलेगा डिजिटल लाइसेंस
- अगर आप ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं, तो DigiLocker की WhatsApp सेवा के जरिए भी ड्राइविंग लाइसेंस आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.
- इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में DigiLocker WhatsApp नंबर 9013151515 सेव करें. इसके बाद इस नंबर पर 'Hi' या 'Hello' मैसेज भेजें.
- मैसेज भेजने के बाद आपको चेट में DigiLocker या अन्य सेवाओं को चुनने का विकल्प मिलेगा.
- यहां DigiLocker Service को सेलेक्ट करें और OTP के जरिए अपना मोबाइल नंबर वेरीफाई करें.
- वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद DigiLocker में सेव सभी दस्तावेजों की सूची सामने आ जाएगी.
- अब लिस्ट में Driving License का विकल्प चुनें.
- इसके बाद आपका डिजिटल DL PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा. यह तरीका उन लोगों के लिए काफी आसान है जो WhatsApp का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.
Parivahan वेबसाइट से भी कर सकते हैं DL डाउनलोड
अगर आप किसी ऐप का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से भी ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड किया जा सकता है.
---विज्ञापन---
- इसके लिए सबसे पहले parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- वेबसाइट खोलने के बाद 'Online Services' सेक्शन में जाकर 'Driving License Related Services' के विकल्प को चुनें.
- इसके बाद अपना राज्य सेलेक्ट करें और आगे बढ़ें.
- अब 'Others' सेक्शन में जाकर 'Find DL Application' या 'Print Driving License' विकल्प को चुनें.
- इसके बाद मांगी गई जानकारी जैसे DL नंबर, जन्म तारीख और अन्य जरूरी डिटेल भरें.
- जानकारी सही होने पर आपका ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा.
फिजिकल कार्ड से कैसे बेहतर है डिजिटल लाइसेंस?
आज के समय में ज्यादातर दस्तावेज डिजिटल मौजूद है और इनका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस रखने से न तो वह खराब होगा और नहीं खोने का कोई डर रहेगा. आप इसे आसान से जब भी कोई ट्रैफिक पुलिस मांगे तो दे सकते हैं. कुल मिलाकर बात इतनी है कि, अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस फट गया है, खराब हो गया है या आपके पास कार्ड नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप अपने फोन से ही डिजिटल DL डाउनलोड कर सकते हैं और जरूरत के समय इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
---विज्ञापन---
मुख्य निष्कर्ष:- ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करने के लिए अब लोगों को आरटीओ ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है. DigiLocker, WhatsApp, mParivahan और Parivahan वेबसाइट के जरिए कुछ ही मिनटों में डिजिटल DL अब हासिल किया जा सकता है. यह सुविधा समय बचाने के साथ दस्तावेजों को सुरक्षित रखने में भी मदद करती है.
यह भी पढ़ें:- स्पाइस जेट पर क्यों लगी 1 लाख रुपये की पेनल्टी? टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर इस गड़बड़ी के बाद हुआ फैसला