हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इंटरनेट खत्म होने पर भी कर पाएंगे UPI Payment! जानिए बिना नेटवर्क कैसे भेज सकेंगे अपनों को पैसे?

Offline UPI Payment: अक्सर लोगों को UPI पेमेंट के दौरान परेशानी तब आती है, जब इंटरनेट दिक्कत देने लगता है. ऐसी स्थिति से निपटने के लिए ऐसे फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसकी मदद से बिना इंटरनेट के भुगतान हो सकता है. आइए जानते हैं कैसे?

विज्ञापन
बिना इंटरनेट कैसे करें UPI पेमेंट? (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:-

  • अब इंटरनेट खत्म होने या नेटवर्क की समस्या आने पर भी UPI पेमेंट करने के विकल्प मौजूद हैं.
  • NPCI की *99# USSD सेवा की मदद से बिना इंटरनेट और बिना स्मार्टफोन के भी UPI से जुड़े काम किए जा सकते हैं.
  • NPCI ऑफलाइन पेमेंट को और आसान बनाने के लिए Tap To Pay UPI फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें NFC तकनीक के जरिए बिना इंटरनेट पेमेंट किया जा सकेगा.

आज के दौर में UPI पेमेंट जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई है. इसका हकीकत आप ऐसे लगा सकते हैं कि, सब्जी से लेकर रिक्शे के किराए और ऑनलाइन शॉपिंग सभी में इसका आज इस्तेमाल होने लगा है. आज देश की बड़ी आबादी के पास स्मार्ट फोन है, जिसमें UPI पेमेंट ऐप भी मौजूद रहता है. इन ऐप्स की मदद से न सिर्फ खुल्ले पैसे की दिक्कत खत्म होती है, बल्कि कैश संभालने की परेशानी भी नहीं होती है. लेकिन कई बार मोबाइल इंटरनेट खत्म होने, नेटवर्क की समस्या आने या स्मार्टफोन उपलब्ध न होने के कारण पेमेंट करने में परेशानी होती है. ऐसे समय में कई लोग सोचते हैं कि बिना इंटरनेट के UPI से पैसे भेजना संभव नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है. आपको जानकर हैरानी होगी कि अब आप बिना इंटरनेट के भी कुछ आसान तरीकों से डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- दुनिया भर में ठप हुआ था फेसबुक! लाखों यूजर्स नहीं कर पा रहे थे लॉगइन, क्या थी इस आउटेज की वजह?

विज्ञापन

इस कोड को डायल करते ही हो सकेगा पेमेंट

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बिना इंटरनेट UPI सुविधा के लिए *99# USSD सेवा शुरू की हुई है. इस सुविधा की सबसे खास बात ये है कि इसकी मदद से यूजर मोबाइल नेटवर्क की मदद से UPI से जुड़े काम कर सकते हैं. साथ ही, इसके लिए इंटरनेट की भी जरूरत नहीं होती है, सिर्फ जरूरी है मोबाइल नेटवर्क. इस सेवा का इस्तेमाल सबसे ज्यादा उन लोगों के काम आ सकता है, जिनके पास की-पैड फोन है या फिर स्मार्ट फोन में इंटरनेट खत्म हो गया है. हालांकि, इस सेवा से UPI पेमेंट के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक होना चाहिए और आपको अपना UPI PIN याद होना जरूरी है.

कैसे करें बिना इंटरनेट के भुगतान

  • अगर आपके फोन में इंटरनेट नहीं है या स्मार्ट फोन नहीं है और आपको तुरंत पैसा भेजना है, तो आपको बस कुछ स्टेप्स का फॉलो करना होगा.
  • सबसे पहले मोबाइल के डायल पैड में जाकर *99# नंबर डायल करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर भाषा चुनने का विकल्प आएगा.
  • भाषा चुनने के बाद आपको अपने बैंक की जानकारी देनी होगी.
  • बैंक का चयन करने के बाद पैसे भेजने वाले विकल्प को चुनें.
  • इसके बाद सामने वाले व्यक्ति की जानकारी दर्ज करें और आखिरी में अपना UPI PIN डालकर ट्रांजैक्शन पूरा करें.

बिना इंटरनेट बस टैप करके होगा पेमेंट

इसके अलावा NPCI बिना इंटरनेट UPI पेमेंट को आसान बनाने की दिशा में नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसे Tap To Pay UPI कहा जा रहा है. इस फीचर की मदद से यूजर बिना इंटरनेट के भी PoS मशीन पर फोन टैप करके पेमेंट कर सकेंगे. यह सुविधा NFC (Near Field Communication) तकनीक पर आधारित होगी. इसका फायदा उन जगहों पर मिलेगा जहां इंटरनेट नेटवर्क कमजोर रहता है, जैसे ट्रेन में के दौरान, अंडरग्राउंड मेट्रो या दूर-दराज के इलाकों में. हालांकि इसके लिए यूजर को पहले इंटरनेट से जुड़े रहते हुए कुछ जरूरी काम करने होंगे, तभी इस सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

कैसे काम करेगा नया ऑफलाइन UPI फीचर?

Tap To Pay UPI इस्तेमाल करने के लिए फोन में NFC सपोर्ट होना जरूरी होगा. यूजर को पहले अपने UPI Lite वॉलेट में पैसे लोड करने होंगे. इसके बाद ऑफलाइन पेमेंट के समय सिर्फ NFC वाले फोन को PoS मशीन के पास टैप करना होगा. इस पेमेंट के लिए यूजर को हर बार UPI PIN डालने या इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी. मशीन पेमेंट की जानकारी सुरक्षित तरीके से स्टोर करेगी और जैसे ही फोन या मशीन दोबारा इंटरनेट से जुड़ेगी, ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा.

2000 रुपये तक होगी ऑफलाइन पेमेंट की सीमा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए ऑफलाइन UPI फीचर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकतम 2000 रुपये तक का भुगतान किया जा सकेगा. हालांकि, फिलहाल ऑफलाइन भुगतान की सीमा इससे भी कम है, 500 रुपये. NPCI बैंक और UPI ऐप कंपनियों के साथ मिलकर इस सुविधा को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है. नया फीचर आने के बाद डिजिटल पेमेंट और ज्यादा आसान हो जाएगा, खासकर उन जगहों पर जहां इंटरनेट की समस्या रहती है.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष:- डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच इंटरनेट की समस्या अब UPI लेन-देन में बड़ी रुकावट नहीं बनेगी. *99# USSD सेवा की मदद से यूजर बिना इंटरनेट भी जरूरी भुगतान कर सकते हैं, जबकि आने वाला Tap To Pay UPI फीचर ऑफलाइन पेमेंट को और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:- बारिश में फोन चार्ज करने से पहले जरूर चेक कर ये 5 चीजें! एक गलती से मदरबोर्ड तक हो सकता है

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola