आज के समय में स्मार्टफोन हमारे बारे में काफी जानकारी अपने पास रखता है. इनमें लोकेशन भी शामिल है. कैब बुक करने से लेकर मौसम देखने, मैप इस्तेमाल करने और खाना ऑर्डर करने तक कई ऐप्स को लोकेशन की जरूरत पड़ती है. लेकिन परेशानी तब हो सकती है, जब ऐसे ऐप्स को भी लोकेशन की परमिशन मिली हो, जिन्हें इसकी कोई खास जरूरत नहीं है. ऐसे मे समय-समय पर यह चेक करना जरूरी है कि आपके फोन की लोकेशन किन ऐप्स के पास पहुंच रही है और उन्हें कितना एक्ससे मिल हुआ है.
लोकेशन परमिशन क्यों है जरूरी?
जब आप किसी ऐप को लोकेश परमिशन देते हैं तो वह आपके फन की लोकेशन का इस्तेमाल कर सकता है. यह एक्सेस किस लेवल का होगा. यह आपके दिए गए परमिसन पर डिपेंड करता है. कुछ मामलों में ऐप को आपकी सटीक लोकेशन मिल सकती है, जबकि कुछ स्थितियों में केवल अनुमानित लोकेशन ही उपलब्ध होती है. इसलिए किसी ऐप को परमिशन देने से पहले ये जरूरी है कि उसे वास्तव में इसकी जरूरत है या नहीं.
Android फोन में ऐसे चेक करें लोकेशन एक्सेस
अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो सबसे पहले Settings खोलें. इसके बाद लोकेश या लोकेशन सर्विसेज वाले ऑप्शन पर जाएं . यहां आपको App Location Permissions या इसी तरह का ऑप्शन दिखाई दे सकता है. इस पर टैप करने के लिए बाद उन ऐप्स की लिस्ट सामने आ जाएगी, जिन्हें लोकेशन की परमिशन मिली हुई है. यहां से आप यह भी देख सकते हैं कि किसी ऐप को किस तरह का लोकेशन एक्सेस दिया गया है.
जरूरत नहीं तो ऐसे बंद करें परमिशन
अगर लिस्ट में कोई ऐसा ऐप दिखाई देता है, जिसे लोकेशन की जरूरत नहीं है तो उसकी परमिशन बदली जा सकती है. फोन के मॉडल और Android वर्जन के हिसाब से Allow all the time, Allow only while using the app, Ask every time या Don’t allow जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं. जिन ऐप्स को हर समय लोकेशन की जरूरत नहीं होती, उनके लिए Allow only while using the app या Ask every time जैसे ऑप्शन इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
iPhone में ऐसे देखें Location Access
iPhone यूजर्स भी आसानी से पता लगा सकते हैं कि कौन-से ऐप्स को लोकेश का एक्सेस मिल हुआ है. इसके लिए सबसे पहले सेटिंग्स खोलें और Privacy & Security में जाएं. इसके बाद लोकेशन सर्विसेस पर टैप करें. यहां आपको उन सभी ऐप्स की लिस्ट दिखाई देगी, जिन्हें लोकेशन एक्सेस दिया गया है. किसी भी ऐप पर टैप करके उसकी परमिशन को अपनी जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है.
iPhone में मिलते हैं ये परमिशन ऑप्शन
iPhone में किसी ऐप की लोकेशन परमिशन बदलते समय Never, Ask Next Time Or When I Share, While Using the App या Always जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं. अगर किसी ऐप को लगातार आपकी लोकेशन की जरूरत नहीं है तो उसे Always की परमिशन देने से बचना बेहतर है. जरूरत के हिसाब से While Using the App या दूसरे उपलब्ध विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Precise Location पर भी रखें नजर
सिर्फ Location Permission चेक करना ही काफी नहीं है. iPhone में कुछ ऐप्स के लिए Precise Location का विकल्प भी मिलता है. इसे चालू रखने पर ऐप आपकी ज्यादा सटीक लोकेशन जान सकता है. अगर किसी ऐप के काम के लिए बिल्कुल सटीक लोकेशन जरूरी नहीं है तो Precise Location को बंद किया जा सकता है.
Android में भी सटीक लोकेशन की जांच करें
Android के नए वर्जन में भी कुछ डिवाइस पर सटीक या अनुमानित लोकेशन से जुड़े ऑप्शन मिलते हैं. इसलिए किसी ऐप की परमिशन चेक करते समय केवल यह न देखें कि लोकेशन एक्सेस चालू है या बंद. यह भी देखें कि उस ऐप को आपकी सटीक लोकेशन मिल रही है या केवल अनुमानित लोकेशन का एक्सेस दिया गया है.
महीने में एक बार जरूर करें चेक
फोन में नए ऐप्स लगातार जुड़ते रहते हैं और पुराने ऐप्स का इस्तेमाल भी समय के साथ बदल जाता है. इसलिए महने में कम से कम एक बार Location Permission की लिस्ट चेक करना अच्छी आदत है. खासतौर पर उन ऐप्स पर नजर डालें, जिनका इस्तेमाल आप बहुत कम करते हैं या जिनके काम क लिए लोकेशन की जरूरत नहीं है.