हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नकली तो नहीं सेल में खरीदा iPhone, कैसे करें Real or Fake की पहचान, यहां देखें तरीका

त्योहारों में ऑनलाइन iPhone खरीदते समय नकली या रीफर्बिश्ड फोन मिलने का डर रहता है. जानें कैसे सीरियल नंबर, मॉडल नंबर और IMEI चेक करके असली और नया iPhone पहचाना जा सकता है.

विज्ञापन
असली और नया iPhone पहचानने की आसान ट्रिक.

How To Check iPhone is Real or Fake: फेस्टिवल सीजन में फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी बड़ी ई-कॉमर्स साइट्स पर सेल चल रही है. इन सेल्स में लाखों लोग iPhone ऑर्डर कर रहे हैं. कुछ लोगों ने पहले ही फोन खरीद लिया होगा और कई लोग अभी भी ऑर्डर करने की सोच रहे होंगे. लेकिन जब कीमत लाखों रुपये तक हो, तो मन में यह डर होना स्वाभाविक है कि कहीं नकली या रीफर्बिश्ड iPhone न मिल जाए. अच्छी बात यह है कि अब ओपन-बॉक्स डिलीवरी में आप फोन की जांच कर सकते हैं और तभी डिलीवरी कन्फर्म करते हैं. इसके बावजूद, कुछ आसान तरीके हैं जिनसे आप यह पक्का कर सकते हैं कि आपके हाथ में बिल्कुल नया और असली iPhone ही है.

1. सीरियल नंबर की जांच करें

सबसे पहला और आसान तरीका है फोन का सीरियल नंबर चेक करना. जब आपका iPhone डिलीवर हो, तो बॉक्स पर लिखा सीरियल नंबर देखें. इसे Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर डालें. अगर वहां लिखा आता है डिवाइस नॉट एक्टिवेटेड, तो समझ लीजिए आपका फोन बिल्कुल नया है. लेकिन अगर फोन पहले से एक्टिवेटेड दिखाता है, तो तुरंत डिलीवरी लेने से मना कर दें.

2. मॉडल नंबर को ध्यान से देखें

iPhone का मॉडल नंबर भी असली-नकली पहचानने का अहम तरीका है.

विज्ञापन
  • अगर मॉडल नंबर M से शुरू हो, तो यह नया फोन होता है.
  • F से शुरू होने पर फोन रीफर्बिश्ड माना जाता है.
  • N का मतलब है कि यह रिप्लेसमेंट डिवाइस है.
  • P पर्सनलाइज्ड iPhone को दर्शाता है.

साथ ही मॉडल नंबर के आखिर में H/NA होना जरूरी है, जिससे पता चलता है कि यह फोन भारत में बिक्री के लिए है, न कि कोई डेमो मॉडल.

3. IMEI नंबर मिलाएं

फोन का IMEI नंबर भी आपको असली iPhone पहचानने में मदद करता है. इसके लिए बॉक्स पर लिखे IMEI और सीरियल नंबर को फोन के साथ मिलाएं. सेटिंग्स में जाकर IMEI चेक करें और देखें कि यह बॉक्स पर लिखे नंबर से मेल खाता है या नहीं. अगर दोनों नंबर एक जैसे हैं, तो समझिए कि फोन सही और ऑथेंटिक है.

विज्ञापन

त्योहारों में iPhone खरीदते वक्त सिर्फ अच्छे डिस्काउंट्स पर ध्यान न दें, बल्कि इन छोटी-छोटी जांचों को भी जरूर करें. इससे आप कन्फर्म कर पाएंगे कि आपके पैसे का सही इस्तेमाल हुआ है और आपको एकदम नया, असली iPhone ही मिला है.

ये भी देखें- Flipkart सेल में नहीं मिला iPhone 16 Pro? अब iPhone 17 हो सकता है स्मार्ट चॉइस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola