आपके फोन में अगर बार-बार नेटवर्क गायब हो जाता है या कॉल के टाइम आवाज साफ नहीं आती तो हो सकता है कि आप अपना मोबाइल नेटवर्ट बदलने का मन बना रहे हों. लेकिन Airtel, Jio या Vi मेंस से किसी एक को चुनने से पहले सिर्फ दोस्तों या आसपास के लोगों की बात पर भरोसा करना जरूरी नहीं है. तीनों टेलीकॉम कंपनियां अपने आधिकारिक नेटवर्क कवरेज मैप उपलब्ध कराती हैं. इनकी मदद से आप किसी भी इलाके में नेटवर्क की उपलब्धता चेक कर सकते हैं.
Airtel का नेटवर्क ऐसे करें चेक
Airtel के आधिकारिक कवरेज मैप पर जाकर आप अपने इलाके, एड्रेस या PIN Code को सर्च कर सकते हैं. इसके बाद मैप पर उस जगह पर एयरटेल नेटवर्क की उपलब्धता दिखाई देती है. यहां आपको 2G, 4G और 5G नेटवर्क की डिटेल मिल सकती है. कंपनी के कवरेज मैप में 4G और 5G नेटवर्क को अलग-अलग फिल्टर करके भी चेक करने का विकल्प मिलता है.
Jio का नेटवर्क कैसे चेक करें
Jio यूजर्स भी कंपनी के आधिकारिक नेटवर्क कवरेज मैप की मदद से अपने इलाक में नेटवर्क की स्थिति पता कर सकते हैं. इसके लिए अपना एड्रेस या पिन कोड डालना होता है. इसके बाद मैप पर संंबंधित जगह के नेटवर्क की जानकारी दिखाई देती है. बता दें, Jio का मौजूदा कवरेज मैप 10 मई 2026 को अपडेट किया गया था.
ये भी पढ़ें- Airtel यूजर्स की मौज! iPhone खरीदने पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट, ऐसे क्लेम करें ऑफर
Vi का नेटवर्क भी ऐसे देखें
Vodafone-Idea यानी Vi भी अपने ग्राहकों के लिए नेटवर्क कवरेज मैप उपलब्ध कराता है. इसमें आप अपना शहर, इलाका या लोकेशन सर्च कर सकते हैं. मैप के जरिए यह पता लगाने में मदद मिलती है कि आपे क्षेत्र में VI नेटवर्क कितना उपलब्ध है और वहां किस रेंज का कवरेज है.
सिर्फ कवरेज मैप देखकर न लें फैसला
कवरेज मैप नेटवर की उपलब्धता का अंदाजा लगाने का अच्छा तरीका है, लेकिन इसे देखकर यह मान लेना सही नहीं होगा कि हर जह सिग्नल की क्वालिटी एक जैसी मिलेगी. किसी बिल्डिंग की मोटी दीवार बेसमेंट, आसपास की ऊंची इमारतें, पेड़-पौधे और इलाके की भौगोलिक स्थिति नेटवर्क सिग्नल को प्रभावित कर सकती है. इसलिए संभव हो तो उसी इलाके में रहने वाले लोगों से नेटवर्क के वास्तविक अनुभव के बारे में भी जानकारी लेनी चाहिए.
किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है यह तरीका
यहा तरीका उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है जो नया सिम लेने वाले हैं, अपना नंबर पोर्ट कराने की तैयारी कर रहे हैं या आपने मौजूदा नेटवर्क की खबर कवरेज से परेशान हैं.नेटवर्क बदलने से पहले कुछ मिनट कवरेज मैप पर बिताने से आपको अपने इलाके के लिए सही ऑपरेटर चुनने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- Jio Plan: 200 दिन तक 5G और Gemini Pro फ्री! Jio का ये प्लान है पैसा वसूल
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
4 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
6 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
9 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
10 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines