आज कल हर कोई नया स्मार्टफोन खरीदते वक्त ज्यादातर लोग 5G सपोर्ट जरूर देखते हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि फोन में 5G सिम होने के बावजूद इंटरनेट स्पीड उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलती. इसकी वजह सिर्फ नेटवर्क नहीं, बल्कि फोन की सेटिंग या डिवाइस का 5G सपोर्ट भी हो सकता है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन सच में 5G सपोर्ट करता है या नहीं कुछ इन आसान स्टेप्स से पता लगा सकते हैं.
बिना किसी ऐप के ऐसे करें 5G सपोर्ट चेक
आपके फोन में 5G सपोर्ट है या नहीं, यह जानने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स खोलें. इसके बाद Mobile Network, SIM Card Settings या Network Settings वाले ऑप्शन पर जाएं. यहां आपकों नेटवर्क मोड (Network Mode या Preferred Network Type) का ऑप्शन मिलेगा.
अगर यहां 2G/3G/4G/5G Auto या इससे मिलता-जुलता विकल्प दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपका फोन 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है. वहीं अगर सिर्फ 2G, 3G और 4G के विकल्प मौजूद हैं, तो आपका डिवाइस 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट नहीं करता.
ये भी पढ़ें- iPhone में गलती से Power बटन दबते ही कट जाती है कॉल? बस बदल दें ये एक सेटिंग
फोन में 5G नेटवर्क कैसे ऑन करें?
अगर आपक स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट करता है, तो नेटवर्क मोड में जाकर 5जी या 5जी ऑटो ऑप्शन चुन सकते हैं. इसके बाद जहां भी 5जी नेटवर्क होगा, आपका फोन उससे कनेक्ट हो जाएगा. हालांकि सिर्फ 5जी होना ही काफी नहीं है. बेहतर स्पीड के लिए आपके इलाके में 5जी नेटवर्क कवरेज होना चाहिए और आपका सिम भी 5जी होना चाहिए.
फोन में कौन-कौन से 5G बैंड हैं, ऐसे करें पता
आपका फोन किन 5जी बैंड को सपोर्ट करत है ये जानने का सबसे आसान तरीका है कि फोन बनाने वाली कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जाकर मॉडल के स्पेसिफिकेशन देखें. वहां Network या Connectivity सेक्शन में SA और NSA 5G Bands की पूरी जानकारी मिल जाएगी. कई स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स पर भी 5G बैंड की जानकारी दी जाती है. इससे यह आसानी से पता चल जाएगा कि आपका डिवाइस किन 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है.
iPhone यूजर्स ऐसे करें 5G सपोर्ट चेक
अगर आप iPhone यूजर हैं, तो अपने मॉडल के 5जी बैंड और नेटवर्क सपोर्ट की जानकारी Apple की ऑफिशियल साइट पर देख सकते हैं या अपने फोन में About Phone सेक्शन में जाकर उसकी जानकारी ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें- वॉशिंग मशीन में भी होता है फिल्टर? जानिए कितने समय में साफ करना है जरूरी और क्या फायदे
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
31 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines