आज के टाइम में बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर का आपस में लिंक होना जरूरी है. अकाउंट में पैसा जमा होने से लेकर निकालने, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और OTP तक, कई जरूरी अपडेट मोबाइल नंबर पर ही मिलते हैं. ऐसे में अगर आपने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है तो उसे बैंक अकाउंट में अपडेट करना बेहद आसान है. अच्छी बात यह है कि कई बैंक ग्राहकों को घर बैठे नंबर बदलने की सुविधा भी देते हैं. यानी हर बार बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ती.
अगर आपके बैंक में इंटरनेट बैकिंग के जरिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा उपलब्ध है, तो ये काम ऑनलाइन किया जा सकता है. इसके लिए आपको बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करना होगा.
मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका-
- सबसे पहले अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट खोलें.
- अब Internet Banking में लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद Profile, My Profile या Personal Details जैसे ऑप्शन पर जाएं.
- यहां मोबाइल नंबर बदलने या अपडेट करने का विकल्प तलाशें.
- अब अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें.
- बैंक आपसे OTP या किसी दूसरे तरीके से वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए कह सकता है.
- वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद नया मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट में अपडेट किया जा सकता है.
बैंक के मोबाइल ऐप से भी बदल सकते हैं नंबर
अगर आप बैंक का मोबाइल ऐप यूज करते हैं तो उसमें भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलने का ऑप्शन मिल सकता है. हालांकि ये सुविधा हर बैंक के ऐप में अलग हो सकती है. इसलिए ऐप में प्रोफाइल और अकाउंट सेटिंग से जुड़े ऑप्शन जरूरी चेक कर लें.
ऐप से नंबर अपडेट करने का तरीका-
- सबसे पहले अपने बैंक का आधिकारिक मोबाइल ऐप खोलें.
- अपने अकाउंट में लॉगिन करें.
- Profile, My Profile या Personal Details सेक्शन में जाएं.
- Account Settings या Contact Details का विकल्प देखें.
- अगर मोबाइल नंबर बदलने का ऑप्शन है, तो उस पर क्लिक करें.
- अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें.
- बैंक की ओर से मांगा गया वेरिफिकेशन पूरा करें.
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद नया नंबर बैंक रिकॉर्ड में अपडेट हो सकता है.
ATM से भी अपडेट हो सकता है मोबाइल नंबर
कुछ बैंक ATM के जरिए भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा देते हैं. अगर आपके बैंक में यह सुविधा मौजूद है तो ATM से भी नंबर अपडेट किया जा सकता है. इसके लिए डेबिट कार्ड और PIN की जरूरत पड़ सकती है.
ATM से नंबर बदलने का तरीका-
- अपने बैंक के ATM पर जाएं.
- ATM में अपना डेबिट कार्ड डालें.
- अब अपना PIN दर्ज करें.
- Registration, Mobile Number Update या Update Contact Details जैसे विकल्प तलाशें.
- पुराना और नया मोबाइल नंबर दर्ज करें.
- बैंक के निर्देश के अनुसार जरूरी वेरिफिकेशन पूरा करें.
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल नंबर अपडेट हो सकता है.
अगर ATM में मोबाइल नंबर बदलने का कोई विकल्प नहीं दिखता है, तो बैंक की दूसरी उपलब्ध सुविधा का इस्तेमाल करें.
सही मोबाइल नंबर लिंक होना क्यों जरूरी?
बैंक अकाउंट में आपका मौजूदा मोबाइल नंबर दर्ज होना सुरक्षा के लिहाज से भी जरूरी है. मान लीजिए आपके अकाउंट से कोई लॉनलाइन पेमेंट हुआ या पैसे निकाले गए सही नंबर लिंक होने पर बैंक का अलर्ट आपको तुरंत मिल सकता है. इससे किसी अनजान ट्रांजैक्शन की जानकारी समय रहते मिल जाती है.
मोबाइल नंबर बदलते समय रखें ये सावधानियां
मोबाइल नंबर अपडेट करते समय थोड़ी सावधानी रखना भी जरूरी है. ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए किसी अनजान लिंक या व्यक्ति के कहने पर नंबर अपडेट नहीं करना चाहिए. इधर मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए हमेश बैंक की ऑफिशियल साइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें. SMS या WhatsApp पर आए किसी अनजान लिंक से मोबाइल नंबर अपडेट करने की कोशिश न करें. OTP किसी के साथ शेयर न करें. नंबर अपडेट होने के बाद बैंक का कोई अलर्ट या छोट ट्रांजैक्शन चेक कर लें. अगर ऑनलाइन नंबर बदलने की सुविधा नहीं मिल रही है, तो बैंक की आधिकारिक जानकारी के अनुसार ब्रांच या दूसरे उपलब्ध तरीके का इस्तेमाल करें.
नंबर बदलने के बाद ये काम जरूर करें
मोबाइल नंबर बदलने के बाद यह सुनिश्चित कर लें कि बैंक के रिकॉर्ड में नया नंबर सही तरीके से अपडेट हो गया है. इसके बाद बैंक से आने वाले SMS या दूसरे अलर्ट चेक कर सकते हैं. इससे यह भी पता चल जाएगा कि नया नंबर सही तरीके से लिंक हुआ है या नहीं.
ये भी पढ़ें- फोन से गलती से डिलीट हो गया जरूरी नोटिफिकेशन? ऐसे मिलेगा दोबारा, Android का ये फीचर आएगा काम
संबंधित खबरें
200 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? देखें Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज का पूरा हिसाब
1 hr agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
2 days agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज चलेगा फोन
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
3 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
3 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
4 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
4 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines