Raksha Bandhan Gift Scam: रक्षाबंधन का त्योहार स्कैमर्स के लिए भी खास होता है। इस बार फिर वे भाई-बहनों को निशाना बना रहे हैं। आपको एक पार्सल मिलता है, जिसमें दावा किया जाता है कि यह आपके भाई या बहन ने भेजा है। लेकिन सावधान रहें, यह जाल हो सकता है।
रक्षाबंधन के त्योहार पर ज्यादातर भाई-बहन एक दूसरे राखी और गिफ्ट भेजने का काम करते हैं। यदि भाई-बहन अलग-अलग शहरों में रहते हैं, तो राखी और उपहार डाक या कोरियर द्वारा भेजे जाते हैं। ऐसे समय में, गिफ्ट आने का इंतजार करते समय, साइबर स्कैमर्स इस स्थिति का फायदा उठाते हैं और लोगों को ठगने के नए तरीके ढूंढते हैं।
यह भी पढ़े : सावधान! आ गया नया UPI Scam, पैसे भेजने के नाम खाली कर रहे हैं बैंक खाता
त्योहारी सीजन में धोखाधड़ी का खतरा बढ़ जाता है
साइबर स्कैमर्स हमेशा मौके का फायदा उठाते हैं और लोगों को ठगने के लिए अपनी रणनीति बदलते रहते हैं। खासकर रक्षाबंधन जैसे त्योहार के दौरान ये स्कैमर्स नई-नई तरकीबों से लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल वे इंडिया पोस्ट के नाम से मैसेज भेजते हैं, जिसमें लिखा होता है कि पार्सल आया है, लेकिन पता अधूरा होने के कारण उसे पहुंचने में परेशानी हो रही है। इस मैसेज के साथ एक लिंक भी आता है जिसमें लिंक पर क्लिक करके एड्रेस अपडेट करने के लिए कहा गया है।
धोखाधड़ी का तरीका
एक बार जब आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपका फोन हैक हो सकता है या आपसे रिडिलीवरी के नाम पर एक छोटी राशि का भुगतान करने के लिए कहा जाता है। यह रकम छोटी होती है इसलिए लोग इसे आसानी से चुका देते हैं। हालांकि, भुगतान के दौरान दी गई जानकारी स्कैमर्स के पास चली जाती है और वे आपके खाते से रकम चुरा लेते हैं।
यह भी पढ़े :Flipkart सेल में 55 इंच Smart TV खरीदें आधी कीमत पर, कहीं हाथ से न निकल जाए डील
Raksha Bandhan Gift Scam से कैसे बचें?
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट के अनुसार, इस प्रकार के स्कैम्स से बचने के लिए कुछ इम्पोर्टेन्ट उपाय किए जा सकते हैं:
1. किसी भी अनजान मैसेज या ईमेल पर तुरंत भरोसा न करें।
2. अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
3. अननोन साइटों पर अपनी पर्सनल जानकारी न दें या भुगतान न करें।
4. पार्सल के बारे में वेरीफाई करने के लिए खुद या रिश्तेदारों को भेजकर इंडिया पोस्ट से संपर्क करें।
5. किसी भी अजनबी के साथ ओटीपी, पिन नंबर शेयर न करें।
6. किसी भी साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in पर दें।
त्योहारी सीजन के दौरान सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि स्कैमर्स नई-नई धोखाधड़ी की तरकीबें लेकर आते रहते हैं। इस रक्षाबंधन ऐसे किसी स्कैम का शिकार न बनें और सुरक्षा उपाय अपनाकर खुद को सुरक्षित रखें।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
3 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
5 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
7 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
9 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines