How Many SIM Card Active by Name: आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जो अगर किसी के हाथ लग गया तो व्यक्ति की जन्म कुंडली खोल सकता हैं। आज के समय में आधार कार्ड (Aadhar Card) का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। सरकारी से लेकर प्राइवेट कामों में इसे एक मुख्य दस्तावेज माना जाता है। इसके बिना सिम कार्ड (SIM Card Name) मिलना भी मुश्किल है। एक आधार कार्ड (SIM Card Linked via Aadhar Card) से अधिकतम 9 सिम कार्ड खरीदे जा सकते हैं। हालांकि, ये 9 सिम कार्ड एक ही ऑपरेटर के नहीं हो सकते हैं। एक कंपनी के ज्यादा से ज्याद 6 सिम कार्ड यूज किए जा सकते हैं।
हमारे नाम (SIM Card Rules) से कई अन्य लोग भी सिम कार्ड का यूज कर सकते हैं। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि कोई आपके नाम से सिम कार्ड का यूज कर रहा है तो इसका पता कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपके नाम से कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं?
यहां पर कर सकते हैं चेक
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके नाम से कितने सिम कार्ड नंबर एक्टीव हैं तो इसके लिए आपको सरकारी टेलीकॉम विभाग के एक पोर्टल पर जाना होगा। इसका नाम धोखाधड़ी प्रबंधन और उपभोक्ता संरक्षण के लिए दूरसंचार विश्लेषण (Telecom Analytics for fraud management and consumer protection) यानी TAFCO है। यहां आप सिम कार्ड से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।
और पढ़िए – Humanoid CyberOne Robot हुआ लॉन्च, इंसानों की तरह समझेगा दुख-सुख
ऐसे लगाएं लिंक्ड SIM कार्ड का पता
सबसे पहले TAFCO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां अपना फोन नंबर दर्ज करें। इसके बाद फोन पर OTP आएगा, उसे एंटर करें। ओटीपी सब्मिट करने के बाद आपको एक लिस्ट शो होगी। इस लिस्ट में आपके नाम से लिंक्ड सिम कार्ड की जानकारी होगी। ऐसे में आप उन सभी नंबरों को ब्लॉक कर सकते हैं जिसका यूज नहीं करते हैं। इसके अलावा आप उन नंबरों का भी पता लगा सकेंगे जो आपके आधार से जुड़ा है लेकिन आप इसके बारे में नहीं जानते हैं।
संबंधित खबरें
स्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
38 mins agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
2 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
20 hrs agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
21 hrs ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoक्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
2 days agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
2 days agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
3 days agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines